Friday, March 29, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयदिल्ली दंगों के लिए जिम्मेदार पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा और केन्द्रीय मंत्री...

दिल्ली दंगों के लिए जिम्मेदार पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम कही नही है : कांग्रेस

  • दिल्ली पुलिस सामाजिक कार्यकर्ताओं व राजनेताओं को उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों में दोषी साबित कर रही है जबकि दंगों के लिए जिम्मेदार वास्तविक दोषी दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम कही नही है।
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों में भाजपा और आम आदमी पार्टी की भूमिका होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द की चुप्पी पर सवाल
  • यह स्पष्ट रुप से राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है क्योंकि इन सामाजिक कार्यकर्ताओं का एकमात्र उदेश्य शांति के लिए काम करना है।

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह उन सामाजिक कार्यकर्ताओं के नाम उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों में शामिल कर रही है जिनकी इन दंगों में कोई भूमिका ही नही थी, लेकिन दंगों में साम्प्रदायिकता भड़काने में मुख्य रुप से संलिप्त बड़े लोगों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दिल्ली दौरे के समय पर अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नही की। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस कुछ राजनीतिक लोगों को लाभ पहुॅचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं व राजनेताओं जिनमें प्रमुख रुप से सीताराम येचुरी, चौ0 मतीन अहमद, योगेन्द्र यादव, अर्थशास्त्री जयंती घोष, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अपूर्वानन्द आदि के नाम दंगे भड़काने के लिए एक तरफा दोषी साबित करके दिल्ली पुलिस द्वारा चार्ज शीट में शामिल किए गए है, जबकि दंगों के वास्तविक दोषी दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम रिपोर्ट में कहीं नही है।

चौ0 अनिल कुमार ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों में भाजपा और आम आदमी पार्टी की भूमिका होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द की चुप्पी पर सवाल किया और अरविन्द केजरीवाल पर असली दंगाईयों को बचाने का आरोप लगाया है। पुलिस उन लोगों पर लक्ष्य साध रही है जो लोग केन्द्र सरकार के CAA-NRC कानून के विरोध में शांतिपूर्ण तरीक से प्रदर्शन कर रहे थे तथा जिनका दंगों से कोई लेना देना नही था। यह स्पष्ट रुप से राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है क्योंकि इन सामाजिक कार्यकर्ताओं का एकमात्र उदेश्य शांति के लिए काम करना है।

  • अन्य धार्मिक स्थानों की तर्ज पर निज़ामुद्दीन मरकज़ को खोलने की अनुमति क्यों नही दी जा रही है- चौ0 अनिल कुमार

चौ0 अनिल कुमार ने भाजपा की केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से निज़ामुद्दीन मरकज़ को फिर से खोलने की अनुमति नहीं देने के लिए आलोचना की, जबकि सरकार ने अन्य सभी धार्मिक स्थलों को सामाजिक दूरी आदि मानदंडों और अन्य सभी कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करके पूजा को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार और दिल्ली की अरविंद सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि किसी भी धार्मिक स्थान या पूजा स्थल की तरह मरकज को अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है।

  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज रेलवे लाईन के नजदीक बसी अन्ना नगर कैम्प, संजय अमर कॉलोनी झुग्गी कलस्टर का दौरा किया।

चौ0 अनिल कुमार ने आज रेलवे लाईन के नजदीक बसी झुग्गी कलस्टर अन्ना नगर कैम्प, संजय अमर कॉलोनी का दौरा किया और उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी बिना वैकल्पिक आवास के इन्हें उजड़ने नही देगी। चौ0 अनिल कुमार ने अरविन्द सरकार और भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम की आलोचना करते हुए कहा कि अन्ना नगर कैम्प के झुग्गीवासियों की दयनीय स्थिति के लिए दोनो पूरी तरह जिम्मेदार है। यहां बुनियादी जन सुविधाओं की बेहद कमी है कोविड-19 महामारी के काल में यहा खुले नालों में कचरा उपर तक बह रहा है जिसके कारण झुग्गीवासियों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की पहल रही कि सुप्रीम कोर्ट जाकर दिल्ली में रेलवे लाईन के नजदीक बसे 48000 झुग्गी कलस्टरों को उजड़ने से रोकने के लिए कोर्ट की अगली सुनवाई तक स्टे दिलाकर उजाड़ने से राहत दिलाई। जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी ने इन झुग्गी कलस्टरों से जहां झुग्गी वहीं मकान देने के झूठे वायदे करके गुमराह किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के साथ पूर्व विधायक तरविन्दर सिंह मारवाह, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार एडवोकेट, पूर्व निगम पार्षद व ब्लाक अध्यक्ष सुभाष मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments