Tuesday, July 23, 2024
Homeताजा खबरेंनिगम सफाई कर्मियों को शिक्षा विभाग में भेजने पर रोष

निगम सफाई कर्मियों को शिक्षा विभाग में भेजने पर रोष

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2022: दिल्ली नगर निगम के मध्य जोन में 81 सफाई कर्मियों को शिक्षा विभाग में भेजा जा रहा है। जिसके चलते सफाई कर्मियों में रोष व्याप्त है और निगम प्रशासन को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन ने निगम आयुक्त को पत्र लिख कर अवगत कराया है। पत्र में लिखा है कि डेम्स विभाग में सफाई कर्मियों की पहले से काफी कमी है। कुछ की असामयिक मृत्यु हो गई है और रिटायरमेंट भी हो रहे हैं। इसे देखते हुए निगम प्रशासन को नई भर्ती करनी चाहिए। यूनियन में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नवीन वैद ने बताया कि शिक्षा विभाग ने शिक्षा विभाग में सफाई कर्मियों की कमी बताई है। यूनियन निगम से मांग करती है कि निगम में सफाई कर्मियों की नई भर्ती की जाए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments