Saturday, July 27, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयधू धू कर जली सोने की लंका

धू धू कर जली सोने की लंका

डेंगू रोकथाम के लिए किया जागरूक
श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं: दिनेश प्रताप सिंह
श्रीराम का संपूर्ण जीवन अनुकरणीय: सतीश गर्ग

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर 2022: आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस 2 में राम- सुग्रीव मित्रता, अशोक वाटिका में सीता हनुमान भेंट, लंका दहन कि लीला का मंचन निपुण कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जहां अशोक वाटिका के मनभावक दृश्य तो वही लंका दहन का सजीव दृश्य दिखाया गया। रामलीला का उद्घाटन दिल्ली भाजपा प्रदेश के प्रवक्ता सतीश गर्ग व ओमप्रकाश गोयंका चेयरमैन आदर्श रामलीला कमेटी के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश प्रताप सिंह महामंत्री भाजपा दिल्ली प्रदेश व जगदीश मित्तल उपस्थित हुए। इस अवसर पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि श्रीराम के आदर्शों के साथ धर्म नीति, राजनीति, कूटनीति, अर्थनीति, सत्य, त्याग, सेवा, प्रेम, क्षमा, परोपकार, शौर्य, दान, हित- चिंतन आदि मूल्यों का सुंदर आदर्श हमें श्री राम के जीवन से सीखने को मिलता है।

सतीश गर्ग ने कहा कि श्रीराम का संपूर्ण जीवन हर पहलू पर मानव समाज के लिए अनुकरणीय हैं। अध्यक्ष अशोक गर्ग व महामंत्री अनिल यादव ने डेंगू रोकथाम के लिए दर्शकों को जागरूक किया। कार्यक्रम में देवराज, विजय बंसल, नितिन बत्रा, प्रदीप गोयल, प्रवीण कुमार सिंह,उषा गोयल रचना वशिष्ठ, चंदन शर्मा, उपस्थित रहे। रामलीला के प्रचार अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आज 3 अक्टूबर 2022 को अंगद- रावण संवाद, लक्ष्मण मूर्छा की लीला का मंचन किया जाएगा। युद्ध कौशल को प्रदर्शित किया जाएगा। तलवार से तलवार और तीर से तीर के टकराने पर चिंगारी निकलती हुई दिखाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments