Wednesday, April 17, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयदिल्ली में महिलाओं के खिलाफ 41 प्रतिशत अपराधों में बढ़ोतरी के लिए...

दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ 41 प्रतिशत अपराधों में बढ़ोतरी के लिए केजरीवाल शराब नीति जिम्मेदार : कांग्रेस

– विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर करदाताओं का बर्बाद किया पैसा  
– अपराध को नियंत्रित करने की बजाय आरोप-प्रत्यारोप में उलझी आप भाजपा
– विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर करदाताओं का बर्बाद किया पैसा  
– दिल्ली वासियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही सरकार
– सरकार का पुलिस और प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है

नई दिल्ली, 31 अगस्त 2022: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक आकांक्षाओं और असंवेदनहीनता के कारण राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ एन.सी.आर.बी. रिपोर्ट के अनुसार 41 प्रतिशत अपराध में बढ़ोत्तरी हुई है। बलात्कार, यौन उत्पीड़न महिलाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके भ्रष्टाचार उन्मूलन का नारा देकर अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता संभाली थी, परंतु महिला अपराध और भ्रष्टाचार में दिल्ली पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और केजरीवाल सरकार की लापरवाही से दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है। उन्होंने कहा कि राजधानी में प्रतिदिन 2 नाबालिग लड़कियों का बलात्कार हो रहा है।

चौ अनिल कुमार ने कहा कि सरकार का पुलिस और प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है। दिल्ली में अपराध के बढ़ते ग्राफ को नियंत्रित करने की बजाय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है क्योंकि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत है। राजधानी में लगातार लूटपाट, चोरी, छीना झपटी, मारपीट, बालिकाओं और महिलाओं के साथ रेप, उत्पीड़न, छेड़छाड़ की घटनाऐं और यौन शोषण, दिन दहाड़ हत्याऐं और साईबर क्राईम बढ़ रहे है और दिल्ली पुलिस हर बार इन अपराधों को रोकने में विफल रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध इतने बढ़ गए हैं कि महिलाएं घरों और सड़कों पर कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं करती। उनके साथ शारीरिक शोषण और हत्या हर जगह हो रही है। अनिल कुमार ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि राजधानी में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध में वृद्धि हुई है जबकि साईबर अपराध, आर्थिक अपराध, किशोरों के साथ अपराध, अपहरण, हत्या के मामलों में भी वृद्धि हुई है।  

चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने तीन दिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर करदाताओं का पैसा बर्बाद कर दिया, लेकिन शराब घोटाले और क्लास रूम निर्माण घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब नहीं दिया, बल्कि केजरीवाल और सिसोदिया भाजपा विधायकों के आरोपों पर ध्यान आकर्षित करने की बजाय डायवर्ट करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल सरकार ने एकतरफा नई शराब नीति लागू की तब भाजपा चुप रही, जबकि दिल्ली कांग्रेस ने इसके खिलाफ आवाज उठाकर आंदोलन किया और केजरीवाल के भ्रष्टाचार और गुमराह करने की भ्रष्ट नीति का हर्जाना दिल्लीवासी भुगत रहे हैं।

चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा नई आबकारी नीति लागू करने के बाद दिल्ली में चौतरफा बढ़ते हुए अपराध के मामले स्पष्ट करते है कि सरकार, दिल्ली वासियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी आंकड़ों से उजागर हो चुका है। राजधानी में 2020 के मुकाबले 2021 में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न व बलात्कार के मामलों अप्रत्याशित उछाल आया है, क्योंकि केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में गली-गली, कौने-कौन, हर रेड लाईट पर बाजारों में, स्कूल और मंदिरों के नजदीक शराब के ठेके खोले है, जिसके कारण लोग शराब पीकर महिलाओं के साथ बेखौफ अपराध कर रहे हैं। 

चौ अनिल कुमार ने कहा कि सरकार का पुलिस और प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है। दिल्ली में अपराध के बढ़ते ग्राफ को नियंत्रित करने की बजाय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है क्योंकि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत है। राजधानी में लगातार लूटपाट, चोरी, छीना झपटी, मारपीट, बालिकाओं और महिलाओं के साथ रेप, उत्पीड़न, छेड़छाड़ की घटनाऐं और यौन शोषण, दिन दहाड़ हत्याऐं और साईबर क्राईम बढ़ रहे है और दिल्ली पुलिस हर बार इन अपराधों को रोकने में विफल रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध इतने बढ़ गए हैं कि महिलाएं घरों और सड़कों पर कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं करती। उनके साथ शारीरिक शोषण और हत्या हर जगह हो रही है। अनिल कुमार ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि राजधानी में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध में वृद्धि हुई है जबकि साइबर अपराध, आर्थिक अपराध, किशोरों के साथ अपराध, अपहरण, हत्या के मामलों में भी वृद्धि हुई है।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments