Monday, May 13, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयBJP रहने दीजिए, आपसे नहीं होगा, अब हम दिल्ली को कूड़ा मुक्त...

BJP रहने दीजिए, आपसे नहीं होगा, अब हम दिल्ली को कूड़ा मुक्त करके दिखाएंगे : केजरीवाल

  • 15 साल से जो काम नहीं कर पाये, उसके लिए अब आपको तीन साल और चाहिए, आप रहने दीजिए, आपसे नहीं होगा, अब हम दिल्ली को कूड़ा मुक्त करके दिखाएंगे : केजरीवाल- एमसीडी चुनाव में लोगों को तय करना है कि उन्हें कूड़े की दिल्ली चाहिए या साफ़ सुथरी दिल्ली चाहिए?- केंद्र सरकार ने 15 साल में एमसीडी को कितने पैसे दिये? क्या काम किया? मैं चैलेंज करता हूँ कोई एक काम बता दीजिए – भाजपा शासित नगर निगम 15 साल में कूड़े के पहाड़ों को साफ नहीं कर पाया, उसको हम नगर निगम में आने पर पांच साल के भीतर साफ करेंगे – दिल्ली में कूड़े के पहाड़ भाजपा ने बनाए हैं, दिल्ली एमसीडी में 3 बार सरकार बनाने के 15 साल बाद अब भाजपा को कूड़ा याद आया है – सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 34 महीने में 28 मिलियन टन कूड़ा साफ़ हुआ और 27.6 मिलियन टन नया कूड़ा आया- इस स्पीड से कूड़े की सफाई करने में 197 साल लगेंगे- दिल्ली सरकार ने भाजपा की एमसीडी को 15 साल में 1.5 लाख करोड़ रुपये दिए, भाजपा बताए इन पैसों का क्या हुआ?

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर, 2022 : आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम 15 साल में कूड़े के पहाड़ों को साफ नहीं कर पाया। उसको हम नगर निगम में आने पर पांच साल के भीतर साफ करेंगे। दिल्ली एमसीडी में 3 बार सरकार बनाने के बाद भाजपा को कूड़ा याद आया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 34 महीने में 28 मिलियन टन कूड़ा साफ़ हुआ और 27.6 मिलियन टन नया कूड़ा आया। इस स्पीड से अगर भारतीय जनता पार्टी शासित नगर निगम ने कूड़े की सफाई कि तो इस कूड़े को साफ होने में 197 साल लगेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ भाजपा ने बनाए है। दिल्ली सरकार ने भाजपा की एमसीडी को 15 साल में 1.5 लाख करोड़ रुपये दिए, भाजपा बताए इन पैसों का क्या हुआ? 2017 में कहा गया था कि केंद्र सीधे एमसीडी को पैसे देगी लेकिन 1 रुपये नहीं दिया गया।

इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विट करते हुए कहा कि अगले एमसीडी चुनाव में लोगों को ये तय करना है कि उन्हें कूड़े की दिल्ली चाहिए या साफ़ सुथरी दिल्ली चाहिए? केंद्र सरकार ने 15 साल में एमसीडी को कितने पैसे दिये? दोनों जगह बीजेपी की सरकार थी? अपनी नाकामी के बहाने मत बनाइये। जनता को बताइए आपने 15 साल में क्या काम किया। मैं चैलेंज करता हूँ कोई एक काम बता दीजिए। 15 साल से जो काम आप नहीं कर पाये, अब आपको तीन साल और चाहिए? जनता आप पर भरोसा क्यों करे? आप रहने दीजिए। आपसे नहीं होगा। अब हम दिल्ली को कूड़ा मुक्त करके दिखाएंगे।

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में आज महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि तीन बार दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने के बाद दोबारा दिल्लीवालों के सामने वोट मांगने की तैयारी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी को अब 15 साल बाद दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों की याद आई है। देश के गृह मंत्री खूद कूड़े के पहाड़ों पर काम करने के लिए उतरे है। दिल्ली में ये कूड़े के पहाड़ भारतीय जनता पार्टी की ही देन है। दिल्ली में ये कूड़े के पहाड़ भारतीय जनता पार्टी ने बनाए। पूरी तरह कूड़े के निपटारे की, कूड़ा उठाने की, ढलाव पर कूड़ा रखने की, ढलाव से उस कूड़े को प्रोसेस करने की, गलियो-घरों के बाहर और कॉलोनियों, सड़को पर जाड़ू लगाने की जिम्मेदारी, सिर्फ औऱ सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम की है। उसके बावजूद आज दिल्ली सबसे ज्यादा गंदे शहरों में शामिल है। इसकी पूरी जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित दिल्ली नगर निगम की है।

विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम जब कूड़े के पहाड़ को साफ करने की बात भारतीय जनता पार्टी की सुनते हैं तो जो सरकारी आकड़ें कहते है कि दिल्ली में पिछले 34 महीनों से कूड़े के पहाड़ों को साफ करने का प्रोसेस चल रहा है, जिसके बारे में भारतीय जनता पार्टी बड़ी बड़ी बातें करती है। सरकारी आकड़ें ये कहते हैं कि इन 34 महीनों के अंदर 28 मिलियन टन कूड़ा साफ हुआ। 27.6 मिलियन टन कूड़ा वापस उन कूड़े के पहाड़ों पर जमा हुआ। 27.6 मिलियन टन नया कूड़ा आया और करीब 34 महीनों में मात्र 28 मिलियन टन कूड़ा वहां से साफ हुआ। अगर एवरेज निकाले कि हर दिन कितना कूड़ा साफ होता है और हर दिन कितना नया कूड़ा वहां पर आता है तो दिल्ली में 34 महीनों में इन कूड़े के पहाड़ों पर एवरेज निकाली गई, उसके अनुसार 5315 मिलियन टन कूड़ा प्रतिदिन वहां से हटता है और 4931 टन कूड़ा प्रतिदिन वहां पर वापस नया पहुंचता है। इस स्पीड से अगर भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम ने कूड़े की सफाई कि तो इस कूड़े को साफ होने में 197 साल लगेंगे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस कूड़े की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी की है। ये कूड़े के पहाड़ भारतीय जनता पार्टी ने बनाए है। पिछले 15 साल के नगर निगम के शासन में दिल्ली सरकार ने करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये, दिल्ली नगर निगम को दिया है। ये पैसा कहां बर्बाद हुआ? किसकी जेब में गया? कौन ये पैसा खा गया? ये भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली नगर निगम को बताना है कि इतना पैसा दिल्ली सरकार ने दिया और ये पैसा कहां गया। केंद्र सरकार ने अबतक भाजपा के नगर निगम को एक रुपये नहीं दिया। 5 साल पहले 2017 में कहा गया था कि हम दिल्ली नगर निगम को केंद्र से पैसा देंगे। वो पैसा नहीं दिया। जब 6 माह पहले एकीकरण किया गया और पार्लियामेंट में कहा गया कि हम दिल्ली नगर निगम को पैसा देंगे, एक रूपये नहीं दिया। केंद्र सरकार इनकम टैक्स के नाम पर दिल्ली सरकार से पैसा लेती है और दिल्ली सरकार को इसमें से एक रुपये तक नहीं देती। और न ही नगर निगम को देती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का नगर निगम 15 साल में कूड़े के पहाड़ों को साफ नहीं कर पाया, उस कूड़े को हम नगर निगम में आने के बाद 5 साल के अंदर साफ करेंगे। इन कूड़े के पहाड़ों को 5 साल में खत्म करेंगे। ये 15 साल में नहीं कर पाए, हमें मालूम है कि कैसे करना है। हमने करके दिखाया है। जैसे हमने शिक्षा और स्वास्थ्य में परिवर्तन किया, हम दिल्लीवालों से वाद करते हैं कि जब हम एमसीडी में आएंगे, हम इन कूड़े के पहाड़ों को साफ करेंगे औऱ दिल्ली में कूड़े की व्यवस्था को ठीक करेंगे। भारतीय जनता पार्टी 15 साल मे नहीं कर पाई, एक रुपया केंद्र से नहीं ला पाई और ये आगे भी नहीं करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments