Home ताजा खबरें कोरोना के खिलाफ केजरीवाल ने विधायकों से लड़ाई में मांगा सहयोग

कोरोना के खिलाफ केजरीवाल ने विधायकों से लड़ाई में मांगा सहयोग

0
24

  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की बात भाजपा विधायकों के सुझाव जाने, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग भी मांगा

नई दिल्ली: आज पूरा देश एकजुट होकर कोरोन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। इसमें सभी पार्टियों को साथ मिलकर काम करना चाहिए। दिल्ली सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सभी का साथ चाहती है। उन्होंने यह बात शुक्रवार शाम चार बजे भाजपा के सभी 8 विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा विधायकों के सुझाव जाने, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उनका सहयोग भी मांगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में कोरोना का प्रभाव रोकने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। वह लगातार डाक्टरों और मेडिकल स्टाॅफ से बात कर रहे हैं। उन्हें हर तरह का सहयोग दे रहे हैं। साथ ही उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा शुक्रवार को उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायकों से बात की। उन्हें कोरोना और लाॅकडाउन के दौरान हो रही समस्या से जनता को निजात दिलाने में सहयोग के निर्देश दिए।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाम चार बजे भाजपा के सभी आठ विधायकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी मांगी। साथ ही उन्होंने विधायकों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग मांगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधायकों से सुझाव भी मांगे। भाजपा के कई विधायकों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुझाव दिए। जिसके लिए मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों का धन्यवाद किया। इस दौरान सभी विधायकों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उनके क्षेत्र को लेकर 5 मिनट की बात हुई। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधायकों से उनके क्षेत्र के बारे में जाना।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधायकों से उनके क्षेत्र के जनता की समस्याओं को पूछा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के विधायकों को आश्वस्त किया कि उनके तरफ से मिले सुझाव को लागू किया जाएगा। जिससे इस वक्त जनता को ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाई जा सके। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान यह भी कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राजनीति से उपर उठकर काम करना होगा। किसी पर आरोप-प्रत्यारोप की बजाए सभी पार्टियों को साथ मिलकर काम करना होगा। जिसपर सभी भाजपा विधायकों ने भी सहमति जताई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 − 12 =