Wednesday, April 17, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयअमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर छपी...

अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर छपी खबर, केजरीवाल ने दी भारतवासियों को बधाई

  • दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ पर केंद्र ने मनीष ससोदिया के घर भेज दी सीबीआई : केजरीवाल
  • भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और सबसे शक्तिशाली देश देखने की सोच रखने वाले करें 9510001000 पर मिस्ड कॉल  

नई दिल्ली, 19 अगस्त 2022: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिप्टी सीएम एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड पड़ने पर कहा कि अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी है। यह भारत के लिए गर्व की बात है, सभी भारतवासियों को बधाई, लेकिन उसी दिन केंद्र ने मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई भेज दी। सीबीआई का स्वागत है। हम पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जांच और रेड हुईं, कुछ नहीं निकला, अब भी कुछ नहीं निकलेगा। दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। ये इसे रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियों पर रेड और गिरफ़्तारी की कार्रवाई हो रही है। इन 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम करने की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया, लेकिन हम दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल एक मिस्ड कॉल नंबर 9510001000 जारी कर देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए सभी साथ आएं और इस मिशन से जुड़ने के लिए 9510001000 नंबर पर मिस्ड कॉल करें। हमें देश के 130 करोड़ लोगों को जोड़ना है। अगर हमने इन्हीं पार्टियों और नेताओं के भरोसे देश को छोड़ दिया, तो अगले 75 साल भी देश आगे नहीं बढ़ेगा। इसलिए देश के 130 करोड़ लोगों को साथ आना पड़ेगा।

– दिल्ली के बारे में इतनी अच्छी खबर छपने से हर भारतवासी का सीना चौड़ा है: केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को डिजिटल प्रेसवार्ता कर कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली और अमीर देश है। अमेरिका का सबसे बड़ा अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स है। न्यूयॉर्क टाइम्स में खबर छपना बड़ा मुश्किल होता है। कल के न्यूयॉर्क टाइम के पहले पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल की खबर छपी है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के सबसे बड़े अखबार के फ्रंट पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर खबर छपी है। इस खबर में लिखा हुआ है कि भारत में दिल्ली के अंदर शिक्षा क्रांति हो रही है। दिल्ली के सरकारी स्कूल बहुत शानदार हो गए हैं। दिल्ली में अब लोग अपने बच्चों का प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवा कर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भर्ती करा रहे हैं और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चे अपना अच्छा कैरियर बना-बना कर अपने- अपने परिवारों की गरीबी दूर कर रहे हैं। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के पहले पेज के ऊपर पूरी भारत के बारे में इतनी अच्छी खबर छापना, दिल्ली के बारे में इतनी अच्छी खबर छपना, हर भारतवासी का सीना चौड़ा है। मैं सभी भारतवासी को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं।

– सिसोदिया को दुनिया का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री घोषित किया गया है
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स के इस खबर में उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की फोटो छपी है। न्यूयॉर्क टाइम के फ्रंट पेज पर आने के लिए दुनिया के सभी देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति बेचैन रहते हैं कि हमारा नाम, हमारी फोटो आनी चाहिए, वहां पर कल के फ्रंट पेज पर मनीष सिसोदिया जी की फोटो छपी है। इस खबर का मतलब यह है कि मनीष सिसोदिया को एक तरह से दिल्ली और देश का ही नहीं, दुनिया का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री घोषित किया गया है। एक तरह से मनीष सिसोदिया दुनिया के सबसे शिक्षा मंत्री हैं। यह बहुत ही गर्व की बात है। न जाने कितने सालों के बाद, मुझे तो पुराना कोई याद नहीं आ रहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स के पहले पेज पर भारत के बारे में कोई इतनी बड़ी पॉजिटिव स्टोरी छपी है। मैंने कुछ निगेटिव स्टोरी तो देखी है। साल-दो साल पहले छपी थी कि भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हो गई, लेकिन इतनी बड़ी पॉजिटिव स्टोरी का छपना बहुत बड़ी बात है।

– ब्रह्मांड की सारी शक्तियां भारत के लोगों की मदद कर रही हैं
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि परसों ही हम लोगों ने ऐलान किया था कि हमें भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना है। देश के 130 करोड़ लोगों को जोड़ना है। देश के 130 करोड़ लोगों का एलायंस बनाना है। अब भारत रुकेगा नहीं, अब भारत थमेगा नहीं। हम सब लोगों को मिलकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना है। हम लोगों ने यह परसों ही ऐलान किया था और कल यह खबर छप गई। यह बहुत बड़ी बात है। एक तरह से कुदरत हमारा साथ दे रही है, भगवान भी हमारा साथ दे रहा है। देश के 130 करोड़ लोगों का जो भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने का सपना है, वह सपना अब साकार होने लगा है। इसमें समय लगेगा, मेहनत लगेगी, खूब मेहनत करनी पड़ेगी, पर अच्छी चीज यह है कि ब्रह्मांड की सारी शक्तियां भारत के लोगों की मदद कर रही है। यह बहुत बड़ी बात हो रही है।

– इन 75 सालों में छोटे छोटे देश आगे निकल गए, भारत पीछे क्यों रह गया?- अरविंद केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत 75 साल पहले आजाद हुआ। लोग पूछ रहे हैं कि इन 75 सालों में कई छोटे-छोटे देश हमारे बाद आजाद हुए, वो हमसे आगे बढ़ गए। दूसरे देश हमसे आगे बढ़ गए, भारत पीछे क्यों रह गया, जबकि भारत के लोग इतने बुद्धिमान हैं, भारत पीछे क्यों रह गया? पूरे भारत के लोग यह जानना चाहते हैं, भारत के लोग यह पूछ रहे हैं। अगर हम लोगों ने इन्हीं पार्टियों और इन्हीं नेताओं के भरोसे देश को छोड़ दिया, तो अगले 75 साल भी देश आगे नहीं बढ़ेगा। अगले 75 साल भी यूं ही बीत जाएंगे और भारत पीछे रह जाएगा। इसके लिए देश के 130 करोड़ लोगों को साथ आना पड़ेगा। इसमें अड़चनें भी बहुत आएंगी। यह आसान काम नहीं है। लोग बहुत तंग करेंगे, बहुत अड़चनें आएंगी और बहुत तरह की दुविधा पैदा करेंगे।

– सिसोदिया के घर रेड मारने के लिए सीबीआई पहुंच गई
केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को दुनिया का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री घोषित किया गया है, लेकिन उनके घर रेड मारने के लिए सीबीआई पहुंच गई। तो अड़चनें बहुत आएंगी। पिछले 7 साल में भी न्यूयॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर आना और दिल्ली के अंदर शिक्षा क्रांति करना कोई आसान काम नहीं था। मनीष सिसोदिया पर यह पहली रेड नहीं है। पिछले 7 साल में भी मनीष जी के ऊपर न जाने कितनी बार रेड हुई है। मनीष जी के ऊपर कई झूठे कर चुके हैं। मेरे ऊपर कई बार रेड कर चुके हैं, सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत और हमारे कितने लोगों पर ये लोग रेड कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं मिला। अभी भी कुछ नहीं मिलेगा। सीबीआई अपना काम कर रही है, उससे घबराने की जरूरत नहीं है। सीबीआई को हम अपना काम करने दें। सीबीआई को ऊपर से आदेश है कि इनको तंग करना है। ऊपर से आदेश है कि अड़चनें अड़ाओ। अड़चनें आएंगी, पर काम नहीं रुकेगा। अड़चनों की वजह से किसी भी हालत में काम को रुकने नहीं देना है।

– भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने में अब भारत रुकेगा नहीं, थमेगा नहीं
सीएम केजरीवाल ने कहा कि अब अपना एक ही मकसद है। अब इनके भरोसे अगर देश को छोड़ दिया, तो ये लोग भारत को कभी आगे नहीं आने देंगे। हमेशा टांग खींचेंगे। अब देश के 130 करोड़ लोगों को मिलकर भारत को आगे लेकर जाना है। आज मैं एक मिस्ड कॉल नंबर 9510001000 जारी कर रहा हूं। देश के जो लोग भी इस मिशन में जुड़ना चाहते हैं, जो लोग भारत को दुनिया का नंबर देश देखना चाहते हैं, जो लोग भारत को सबसे शक्तिशाली देश बनते हुए देखना चाहते हैं, जो लोग भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र देखना चाहते हैं, वे लोग इस मिशन से जुड़े और इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। आप भी करिए और सबसे कराओ।

– मिशन के साथ देश के 130 करोड़ लोगों को जोड़ना है
देश की सभी मीडिया से भी मेरी विनती है कि आप इस नंबर का खूब प्रचार करिए। यह देश आपका भी है। यह देश हमारा सबका है। हमें इस मिशन के साथ देश के 130 करोड़ लोगों को जोड़ना है। आप चाहते हो न कि न्यूयॉर्क के फ्रंट पेज पर रोज भारत की अच्छी खबर छपना चाहिए। सिर्फ न्यूयॉर्क टाइम्स ही क्यों, फ्रांस, लंदन, जापान, नार्वे और स्वीडन समेत दुनिया के हर देश के सबसे बड़े अखबार के फ्रंट पेज पर भारत छाया होना चाहिए। इसके लिए हम सभी 130 करोड़ भारतीयों को एक साथ आना पड़ेगा। आप सभी अपना-अपना फोन उठाओ और 9510001000 नंबर पर मिस्ड कॉल करो और इस मिशन के साथ जूडो। मैं फिर से कह रहा हूं कि अड़चनें बहुत आएंगी, लेकिन अब भारत रुकेगा नहीं, अब भारत थमेगा नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments