Friday, March 29, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयकेंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मिले अयोध्या की रामलीला के पदाधिकारी

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मिले अयोध्या की रामलीला के पदाधिकारी

  • – सुअवसर पर उनको स्मृति चिन्ह और हनुमान जी की गदा भेंट की
  • – दुनिया भर में राम भक्त अपने घरों में बैठकर देखते है
  • – अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम के आशीर्वाद से होती है
  • – कई बॉलीवुड की महान हस्तियां अयोध्या की रामलीला में काम कर रही हैं

नई दिल्ली, 19 अगस्त 2022: आज अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक कमेटी के पदाधिकारी प्रहलाद सिंह पटेल (मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट फ़ोर फ़ूड प्रॉसेसिंग इंडस्ट्रीस ऑफ़ इंडिया) से उनके निवास स्थान पर मिले और इस सुअवसर पर उनको समृति चिन्ह और हनुमान जी की गदा भेंट की। अयोध्या की रामलीला देखने का निमंत्रण दिया। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है और इसको देखने ज़रूर आएँगे साथ ही उन्होंने बहुत सुभकामनाएं दी।

अयोध्या की रामलीला के पदाधिकारी को भी जो वह इतनी सुंदर भगवान राम की रामलीला करते हैं। जिसे दुनिया भर में राम भक्त अपने घरों में बैठकर देखते है और मैं ख़ासकर रामलीला अयोध्या के अध्यक्ष सुभाष मलिक को शुभकामनाएँ देता हूँ जिनकी दिन रात की मेहनत से अयोध्या की रामलीला होती है। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है, 2020 में 16 करोड़, और 2021 में बाईस करोड़ से ज्यादा अयोध्या की रामलीला का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन और कई सेटेलाइट चैनल और सोशल मीडिया यूट्यूब पर होता है।

इस मौके पर अयोध्या की रामलीला में मुख्य भूमिका निभा रहे राहुल बूचर (श्री राम की भूमिका) ने बताया कि अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होती है और इसको दुनिया के कोने कोने में भगवान श्री राम के भक्त देखते हैं। इस मौके पर सीता की भूमिका निभा रही दीक्षा रैना जी ने बताया कि मैं अपने आपको बड़ा भाग्यशाली मानती हूं कि मैं अयोध्या की रामलीला में माता सीता की भूमिका निभा रही हूं और जाने माने गुफ़ी पेंटल जो अपने आप में बहुत बड़ा नाम हैं, अयोध्या की रामलीला में नारद मुनि की भूमिका निभा रहे हैं।

इस मौके पर गूफ़ी पेंटल ने बताया कि अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होती हैं। इसका आयोजन भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होता है। मैं इसमें नारद मुनि की भूमिका निभा रहा हूं और मेरे मित्र गिरजा शंकर ( राजा दसरथ श्री राम जी के पिताश्री जी की भूमिका निभा रहे है, भाग्यश्री, राकेश बेदी, रजा मुराद, गुफी पेंटल और कई बॉलीवुड की महान हस्तियां अयोध्या की रामलीला में काम कर रही हैं। भगवान श्री राम के आशिर्वाद से अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। भगवान श्री राम के भक्तों ने इसे विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनाया है।

अयोध्या की रामलीला में सबसे बड़ा सहयोग से उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से अयोध्या की रामलीला का आयोजन हो पाया है। उनका सहयोग हमारे पर रहता है, हम बड़े भाग्यशाली है, और अयोध्या की रामलीला इस वर्ष अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड देगी, 2020 में सोलह करोड़ से ज्यादा भगवान राम भक्तों ने इसे देखा था। 2021 मे बाईस करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने देखा था। इस बार हमें पुरी उम्मीद है कि भगवान श्री राम के आशीर्वाद से अयोध्या की रामलीला पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। इस मौके पर अयोध्या की रामलीला कमेटी के क्रिएटिव डायरेक्टर व जनरल सेक्रेटरी शुभम मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला में इस बार 1600 फुट का एलईडी सेट तैयार हो रहा हैं। और बॉलीवुड की कई महान हस्तियां अयोध्या की रामलीला में काम कर रही हैं।

अयोध्या की रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक (बॉबी) ने शुक्रवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया अयोध्या की रामलीला का आयोजन दिनांक 25 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 तक अयोध्या में हर वर्ष की तरह लाइव देख पाएंगे। इस वर्ष अयोध्या की रामलीला का तीसरा संस्करण होगा। जिसको लाइव दिखाया जाएगा। शाम 7 से रात 10 बजे तक दूरदर्शन पर देख पाएंगे। रवि किशन केवट, बिंदू दारा सिंह हनुमान, गजेंद्र चौहान राजा जनक, शाहबाज खान रावण, गुफ़ी पेंटल नारद मुनि, गिरजा शंकर दशरथ, कपिल शर्मा शो की बुआ उपासना सिंह कैकेई, दीक्षा रैना सीता, राहुल बुचर राम, रजा मुराद महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभाएंगे।

इस मौके पर अयोध्या की रामलीला कमेटी के चेयरमैन राकेश बिंदल, वॉइस चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, वॉइस चेयरमैन कैप्टन राज माथुर, वॉइस चेयरमैन अनुज अग्रवाल, संरक्षक सत प्रकाश राणा, सरंक्षक पवन वत्स, उपाध्यक्ष दीपक भगचंदनी ने बताया कि अयोध्या की रामलीला 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अयोध्या में तीसरा संस्करण होने जा रहा है। हमारे लिए यह बड़ी खुशी की बात है। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में अयोध्या की रामलीला का आयोजन होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments