Saturday, July 27, 2024
Homeताजा खबरेंपशु शवदाह गृह परियोजना के पूरा होने में एक साल की हुई...

पशु शवदाह गृह परियोजना के पूरा होने में एक साल की हुई देरी : प्रवीण शंकर

  • महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय ने आई.जी.एल. गैस पाइप लाइन बिछाने के काम को आगे नहीं बढ़ाया

नई दिल्ली 9 जनवरी 2024

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली नगर निगम की महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय के पशु शवदाह गृह यानी पेट क्रिमेटोरियम  का श्रेय लेने की कोशिश करने को शर्मनाक बताया है और कहा कि इसका निर्माण पूर्ववर्ती एस.डी.एम.सी. द्वारा किया गया था और जिसके आधिकारिक उद्घाटन में तत्कालीन एस.डी.एम.सी. के 2022 के विघटन के बाद नई एमसीडी की लापरवाही के कारण देरी हुई है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि यह पेट क्रिमेटोरियम पूर्व एस.डी.एम.सी. महापौर कमलजीत सहरावत और नरेंद्र चावला द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान बजट, शुरू और पूरा किया गया एक प्रोजेक्ट था। एस.डी.एम.सी. में भाजपा के कार्यकाल के दौरान द्वारका में पेट क्रिमेटोरियम का सारा सिविल कार्य फरवरी 2022 तक पूरा हो गया था, उसके बाद “आप“ मेयर डॉ. शेली ओबेरॉय की लापरवाही के कारण क्रिमेटोरियम कार्यात्मक नहीं हो सका क्योंकि महापौर ने आई.जी.एल. से गैस पाइप लाइन बिछवाने के काम पर ध्यान नहीं दिया। महापौर की लापरवाही के कारण पेटक्रिमेटोरियम परियोजना के पूरा होने में एक साल की देरी हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments