Homeताजा खबरेंराशन वितरण प्रणाली को आसान बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जन...

राशन वितरण प्रणाली को आसान बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जन सेवा में जरूर शामिल करें दिल्ली सरकार: चहल

  1. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया
  2. कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुए संकट से हम सब मिलकर लड़ सकें
  3. दिल्ली सरकार को राशन उपलब्ध करा रही है केंद्र सरकार
  4. इसके बाद भी राशन जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है राशन
  5. राशन वितरण को लेकर आ रही शिकायतें हैं काफी चिंताजनक

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार को राशन उपलब्ध कराए जाने के बाद भी वह जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। भाजपा दिल्ली के पास राशन वितरण को लेकर लगातार शिकायतें आ रही है कि उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए दिल्ली भाजपा अपने संसाधनों के जरिए प्रतिदिन वंचित लोगों के बीच राशन वितरण कर रही है। चहल ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया कि दिल्ली भाजपा का भी एक ही उद्देश्य है कि दिल्ली में कोई भी गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति भूखा ना सोए इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तत्परता के साथ दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद परिवार तक राशन वितरण के कार्य में दिल्ली सरकार का सहयोग करने के लिए तैयार है। चहल ने निवेदन किया है कि राशन वितरण के जन सेवा कार्य में भाजपा कार्यकर्ताओं को जरूर शामिल करें जिससे कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण उत्पन्न हुए संकट से हम सब मिलकर समन्वय स्थापित कर इस बीमारी से एकजुट होकर लड़ सकें।

महामंत्री चहल ने कहा कि राशन वितरण को लेकर जो शिकायतें सामने आई हैं जो कि काफी चिंताजनक है। केंद्र सरकार की ओर से राशन वितरण के लिए दिल्ली को 768 करोड़ रुपए कर राशन मुहैया कराया गया ताकि 3 महीने तक लोगों को राशन को लेकर कोई दिक्कत न आए। केंद्र की ओर से दिल्ली में राशन की उपलब्धता होने के बाद भी वितरण में कमी होने के कारण दिल्ली में गरीब व जरूरतमंद लोग आज भी राशन से वंचित है। इसके साथ ही केंद्र की ओर से दिल्ली में 46 लाख लोगों को जनधन योजना के माध्यम से 690 करोड़ रुपए दिए गए है। उज्जवला योजना के माध्यम से केंद्र सरकार 836 करोड़ रुपए दिल्ली के लोगों को दे रही है जिससे अगले 3 महीने तक का सिलेंडर मुफ्त दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजन, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को 243 करोड़ रुपए की अतिरिक्त पेंशन दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 − 12 =

Must Read