Friday, March 15, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयवर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने ज्वलंत मुददों पर की चर्चा, सरकार को...

वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने ज्वलंत मुददों पर की चर्चा, सरकार को चेताया

प्रमुख घोषणाएं

  • पत्रकारों के लिए सरकार द्वारा मीडिया कार्ड जारी किया जाए ताकि सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सकें
  • पत्रकारों पर हो रही बदसलूकी और अन्य घटनाओं को तुरंत रोका जाए।
  • देशभर के पत्रकारों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए के लिए कोरोना वार रूम तैयार
  • वार रूम के माध्यम से पत्रकार साथी अपनी समस्या को भेज सकते हैं
  • ऑन लाइन मीडिया के पत्रकारों को पास जारी कर उनको सुरक्षा एवम सुविधा उपलब्ध कराया जाए
  • महिला पत्रकार जो होस्टल में या किराया के मकान या पेइंग गेस्ट में रहती हैं, उनके तीन महीने के किराया माफ् किया जाए

नई दिल्ली : देश की केंद्र सरकार और राज्य सरकारें कोरोना की जंग लड़ रहा है और ऐसे में देश का चौथा स्तंभ यदि हाथ पर हाथ धरे बैठ जाए तो आप समझ सकते हैं कि देश के हालात क्या होंगें। जी आपको बता दें कि देश के इन हालातों में पत्रकार बिरादरी पर कई कार्य भार हैं। जिनसे न घबराते हुए देश का पत्रकार दिन रात अपनी सेवाएं दे रहा है। इस समय कोरोना के अलावा सरकारी सिस्टम से भी पत्रकार को लड़ना पड़ रहा है। सरकारी प्रशासन को इस समय प्रेस मीडिया को समय समय पर सही आंकड़े और जानकारी देनी चाहिए लेकिन इसमें भी सरकारी प्रशासन अपने अहंकार में चूर दिखता है।


ऐसी ही कुछ समस्याओं को अहिंसात्मक रूप से सरकारों तक पहुंचाने के लिए भारतीय मजदूर संघ से संबंधित देश के सबसे बड़े पत्रकारों के संगठन वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया की रविवार करीब दो बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीसरी आॅनलाइन बैठक आयोजित हुई। बैठक में कई ज्वलंत मामलों पर चर्चा की गई। संगठन ने अपने राष्ट्रीय एवम प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई सारी बड़ी घोषणाएं की। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी और संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने किया।

इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्र भंडारी ने सभी पत्रकारों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए सुझाव दिया। इस बैठक में राष्टीय प्रचार सचिव उदय कु मन्ना, दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकार राज मल्होत्रा, राजेश खन्ना, सीमा ठाकुर, प्रमोद गोस्वामी, पवन जुनेजा, बिहार से सूरज पांडेय, शिवेश्वर, आर्यन सिंह आदि, पश्चिमबंगाल से राजेश, केरल से सुजीत, उ प्र लखनऊ से अजीम हुसैन, राशिद अली आजाद, यशवंत सिंह बिजनौर से नादिर त्यागी, चंडीगढ़ से अजय गुप्ता, झारखंड से अभिजीत आदि अन्य कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। कोरोना जैसे महामारी के साथ लड़ रहे कोरोना फाइटर्स जॉर्नलिस्ट बंधुओं को याद किया गया और विभिन्न राज्यों की समस्या को सुना गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चैधरी ने पत्रकारों को प्रशासन के साथ सहयोग के साथ साथ अपने स्वास्थ्य का धयान रखने का निर्देश दिया और पत्रकारों की उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ ही इसका समापन हुआ। अगली बैठक जल्दी ही करने के लिए घोषणा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments