Homeताजा खबरेंदिन-रात सेवा करने के बाद भी काटा जा रहा है वेतन: देव...

दिन-रात सेवा करने के बाद भी काटा जा रहा है वेतन: देव आनंद शर्मा

  • लाॅकडाउन में काटा जा रहा है जनस्वास्थ्य विभाग कर्मियों का वेतन
  • दिन रात सेवा करने वाले डीबीसी कर्मियों की परेशानी बढ़ी
  • सील बंद है, कैसे आए नौकरी पर, भेजे जा रहे हैं टर्मिनेशन के संदेश

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डीबीसी कर्मचारी और फील्ड वर्कर्स इन दिनों दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ तो उन्हें कहा गया है कि किसी भी कर्मचारी की लॉक डाउन के समय में मासिक वेतन नहीं काटा जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ उनको वेतन कटे संदेश भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले कर्मचारियों को बाॅर्डर सील होने पर भी जबरन बुलाया जा रहा है। न आने की स्थिति में उनको सेवा से टर्मिनेशन की चेतावनी भी भेजी जा रही है। जबकि इन दिनों डीबीसी, फील्ड वर्कर्स दिन रात सेवा कर रहे हैं। एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष देव आनंद शर्मा ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम प्रशासन उनके साथ जानलेवा खिलवाड़ कर रहा है। निगम नेताओं व प्रशासन को इस तरफ जल्द ध्यान देने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nine + 2 =

Must Read