Wednesday, April 17, 2024
Homeताजा खबरेंपुरानी दिल्ली क्षेत्र में तेज किया सैनिटाइजेशन कार्य: जय प्रकाश

पुरानी दिल्ली क्षेत्र में तेज किया सैनिटाइजेशन कार्य: जय प्रकाश

  • उत्तरी दिल्ली नगर निगम तीन ‘स’ पर कर रही है कार्य
  • स्वच्छता, सैनिटाइजेशन व सामाजिक दूरी पर कार्य कर

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पुरानी दिल्ली के सदर बजार व अन्य स्थानों पर और तेजी से सैनिटाइजेशन कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि निगम कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए तीन ‘स’ स्वच्छता, सैनिटाइजेशन व सामाजिक दूरी पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व इस महामारी से जूझ रहा है जिसे जल्द से जल्द खत्म करने की आवश्यक्ता है।

अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम का हर कर्मचारी इन तीन मुख्य बिंदुओं पर कार्य कर रहा है ताकि नागरिकों को इस महामारी से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी हर दिन सड़कों व गलियों की सफाई, क्षेत्र में सैनिटाइजेशन, मार्केट व अन्य प्रमुख स्थानों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए चिन्ह बना रहें हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक स्वास्थ्य आपदा को फैलने से रोकने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments