Wednesday, July 24, 2024
Homeताजा खबरेंकोरोना से हर स्तर पर जंग लड़ रहा है उत्तरी दिल्ली नगर...

कोरोना से हर स्तर पर जंग लड़ रहा है उत्तरी दिल्ली नगर निगम: तिलक राज कटारिया

  • 93 प्राथमिक स्कूलों में कच्चा राशन का वितरण
  • 100 स्कूलों में पका हुआ खाना भी वितरित किया
  • रोजाना 3000 मीट्रिक टन कूड़े का निष्पादन कर रहा
  • दिल्ली सरकार से बकाया 2 महीनों की तनख्वाह की मांग की
  • निगम कर्मचारियों की प्रसंशा कर प्रकट किया आभार

तिलक राज कटारिया ने कैसे किया सैनिटाइजेशन, जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें https://www.youtube.com/watch?v=ELxLtrWy9zk&feature=youtu.be

नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन तिलक राज कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कल उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड नं 62 व 63, शालीमार बाग नार्थ व साउथ क्षेत्र की छोटी गलियों के अंदर हाथी टेम्पो में टूल मशीन व स्प्रे मशीन लगाकर उसमें 300 फीट लम्बी पाइप जोड़कर प्रेशर के साथ मकानों के बाहर व बैक लेनों में सैनिटाइजेशन कार्य करवाया गया है जिससे स्थानीय निवासियों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

नेता सदन कटारिया ने यह भी बताया कि उत्तरी निगम के 93 प्राथमिक स्कूलों में कच्चा राशन का वितरण किया जा रहा है। वहीं 100 स्कूलों में पका हुआ खाना भी वितरित किया जा रहा है।

कटारिया ने संतोष व्यक्त किया कि संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान जब कर्मचारियों की संख्या 50 प्रतिशत से भी कम रह गयी है, ऐसी विकट स्थिति में भी निगम पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है और अपने अधीन क्षेत्रों से रोजाना 3000 मीट्रिक टन कूड़े का निष्पादन कर रहा है। नेता सदन ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि हम पिछले 2 महीनों की तनख्वाह अपने सफाई कर्मियों, डॉक्टरों, नर्सों व अन्य कर्मचारियों को नहीं दे पाएं हैं जो इस संकट की स्थिति में कोरोना योद्धा की तरह सुचारू रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली सरकार से मांग की है कि निगम कर्मचारियों की बकाया 2 महीनों की तनख्वाह देने के लिए निगम को आधिकारिक रूप से देय राशि तुरंत जारी करे ताकि निगम अपने कर्मचारियों की तनख्वाह दे सके।

कटारिया ने रोष व्यक्त किया कि दिल्ली सरकार निगम द्वारा किये गए कार्यों का श्रेय ले रही है। उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने सभी वार्डों को 16 बड़े ट्रकों से, 8 जेटिंग मशीन युक्त ट्रकों तथा 10 छोटे ट्रकों से दो बार दवा का छिड़काव कार्य करवा चुका है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली जल बोर्ड के माध्यम से अब सैनिटाइजेशन कार्य शुरू कराया जा रहा है लेकिन दिल्ली सरकार निगम द्वारा किये गए कार्यों को अपने खाते में दिखाने की नाकाम कोशिश करती दिखायी दे रही है। अंत में उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले दिनों शालीमार बाग क्षेत्र के अंदर एएफ-ब्लॉक के मकान नं 23बी में कोरोना पॉजिटिव का एक मामला सामने आया था जिसे निगम द्वारा तीसरी बार बड़े ट्रकों व मैनुअल स्तर पर पूरे ब्लॉक के सभी मकानों, सड़कों, गलियों आदि को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments