Wednesday, July 24, 2024
Homeताजा खबरेंलाॅक डाउन में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचाएंगे हर जरूरतमंद तक भोजन: मनोज तिवारी

लाॅक डाउन में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचाएंगे हर जरूरतमंद तक भोजन: मनोज तिवारी

  • 3 मई तक यानि बढ़ी लाॅक डाउन की अवधि में भी न घबराए दिल्ली निवासी
  • तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम की समीक्षा की
  • दिल्ली में 27 लाख 99 हजार 991 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन

नई दिल्ली: प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीनों नगर निगम के महापौर, नेता सदन, स्थायी समिति के अध्यक्षों और निगम जोन वार्ड समिति अध्यक्ष से बात की और निगम के सभी काम और जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम की समीक्षा की। जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल और सह संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे राशन और फूड पैकेट्स बांटने के इस अभियान को और गति देने पर चर्चा की।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया। मेरी दिल्ली के लोगों से यही अपील है कि वे लॉक डाउन के बढ़ने से बिल्कुल ना घबराएं। भाजपा कार्यकर्ता लॉक डाउन खत्म होने तक परिपूर्ण तरीके से दिल्ली की हर जरूरतमंद और गरीब परिवारों को भोजन और राशन का सामान पहुंचाने के लिए तैयार है। जब तक कोरोना वायरस का प्रकोप है, अपने घरों में रहने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को घर-घर जाकर राशन पहुंचाया जाएगा, इसलिए लोगों को घरों से बाहर निकलने की कोई आवश्यकता नहीं है। भाजपा का प्रयास है कि जो भी परिवार और लोग खाने से वंचित हैं उनको मदद पहुंचाई जाए। हम सभी अपने नैतिक एवं सामाजिक कर्तव्यों का पालन करते हुए कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुए इस विपरीत परिस्थिति से लोगों को निकालने के लिए तथा उनके हौसले को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयत्न कर रहे हैं।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुल मिलाकर बुधवार तक दिल्ली में 27 लाख 99 हजार 991 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया है। दिल्ली में 14 अप्रैल को 1 लाख 77 हजार 274 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 19 हजार 370 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 1 लाख 96 हजार 644 लाभान्वित हुए।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के तहत बुधवार तक पश्चिमी दिल्ली के 1 लाख 24 हजार 826 लोग, केशवपुरम के 4 लाख 33 हजार 514, नजफगढ़ के 1 लाख 73 हजार 875, उत्तर पश्चिमी के 2 लाख 33 हजार 737, बाहरी दिल्ली के 1 लाख 26 हजार 499, दक्षिणी दिल्ली के 1 लाख 75 हजार 854, महरौली के 2 लाख 69 हजार 729, मयूर विहार के 1 लाख 10 हजार 650, शाहदरा के 48 हजार 164, नवीन शाहदरा के 1 लाख 37 हजार 594, उत्तर पूर्वी के 3 लाख 22 हजार 665, नई दिल्ली के 1 लाख 68 हजार 491, करोल बाग के 2 लाख 38 हजार 858, चांदनी चैक के 2 लाख 35 हजार 535 जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments