Wednesday, July 24, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयजरूरमंदों की हर प्रकार की मदद कर रहा है संत निरंकारी मिशन

जरूरमंदों की हर प्रकार की मदद कर रहा है संत निरंकारी मिशन

  • हर दिन दस हजार को कराते हैं लंगर
  • पीएम से सीएम तक सराह रहे हैं सेवा भाव को
  • देश और विदेश की शाखायें भी कर रही है मदद
  • सेनेटाइजर, मास्क व पीपीई की जा रही है वितरित

नई दिल्ली: सद्गुरू माता सुदीक्षा महाराज के आदेशानुसार संत निरंकारी मिशन अपनी सभी शाखाओं के माध्यम से मानवसमाज की सेवा निरंतर कर रहा हैं। देश भर में लाॅक डाउन घोषित किये जाने के समय से ही संत निंरकारी मंडल के बुराड़ी स्थित ग्राउंड नम्बर-8 सत्संग स्थल में हर रोज करीब दस हजार जरूरतमंदों को लंगर वितरित किया जा रहा है। प्रेस एवं पब्लिसिटी विभाग में काॅरर्डिनेटर परिमल सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि समाज हित के कार्यों में दिन-रात लगे पुलिस विभाग व अन्य सरकारी विभाग के लोगों को लंगर के साथ-साथ सेनेटाइजर व मास्क भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। आपदा के इस समय मे संत निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में फाउंडेशन के सदस्य, श्रद्धालुभक्त व सेवादल के भाई-बहन दिन रात समर्पित होकर मानव सेवा में लगे हुये हैं। दिल्ली में मिशन की अन्य शाखाएं जैसे कि कालकाजी, रोहिणी, पालम, अर्जुन नगर, दिलशाद गाॅर्डन आदि में भी इसी प्रकार सेवा कार्य किया जा रहा है।

कोरोना महामारी के चलते इस आपात स्थिति में निरंकारी मिशन भी जरूरतमंद लोगों की सेवाओं में आगे आ रहा है। निरंकारी मिशन की देश व दूरदेशों की शाखाओं के द्वारा लंगर, राशन सामग्री इत्यादि जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जा रही है एवं आर्थिक धनराशि से भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के समक्ष देशभर के निरंकारी भवनों को आइसोलसन सेंटर बनाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। सेवा करने के साथ-साथ सामाजिक दूरी का भी पूरा ध्यान दिया जा रहा हैं। निरंकारी मंडल ने डाक्टरों व नर्सो के लिये दस हजार पीपीई किट उपलब्ध कराई जायेगी। पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस सेवा के लिये निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

संत निरंकारी मंडल की तरफ से उतराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत कोे मुख्यमंत्री राहतकोष के लिये 50 लाख धनराशि का एक चेक भेंट किया। चेक स्वीकार करते हुये इस सराहनीय कार्य के लिये मुख्यमंत्री रावत ने निरंकारी मिशन का आभार व्यक्त किया और उन्होंने निरंकारी मिशन द्वारा राशन, सेनेटाइजर व मास्क के वितरण की भी सराहना की। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड के लिये उनके निवास पर 50 लाख का चेक भेंट किया। मानवसेवा के इस महानकार्य के लिये मुख्यमंत्री खट्टर ने मिशन की प्रशंसा की।

निरंकारी मिशन की दूरदेश की शाखा कनाडा द्वारा दो अस्पतालों में जरूरत मंदों को भोजन के बंद पैकैट वितरित किये गये। यार्कशायर की शाखा ने एक हजार दो सौ पिछत्तर पौण्ड चैरिटी संस्था ब्रेड फोर्ड को प्रदान किये। देश के अन्य प्रदेशों जैसे उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व अन्य सभी प्रान्तों में भी प्रादेशिक सरकारों के साथ तालमेल करते हुये तन, मन, धन से राशन एवं अन्य आवश्यक वस्तुयें जरूरत मंदों तक पहुंचायीं जा रहीं हंै। देश के हालात को देखते हुये निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन के माध्यम से रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments