नई दिल्ली, 11 जनवरी 2023 : प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में लोहड़ी उत्सव एवं मोटे अनाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह भी शामिल हुए। महिला मोर्चा पदाधिकारियों डॉ. मोनिका पंत, डॉ. टीना शर्मा, रेणु चौधरी, सरिता तोमर, रुबी यादव, वैशाली पोद्दार आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्था देखी। मोटे अनाज के प्रतियोगिता में लगभग 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया जिसमें से प्रथम पुरस्कार उत्तर पश्चिम जिले को, द्वितीय पुरस्कार नई दिल्ली जिले को और तीसरा पुरस्कार महरौली जिले को मिला।

वीरेन्द्र सचदेवा ने लोहड़ी उत्सव में शामिल सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सभी देशवासियों से मोटे अनाज खाने की सलाह दी है जो कि शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद है। अगर देखा जाए तो मोटे अनाज पोषक तत्वों के भंडार हैं। उन्होंने महिला मोर्चा को मोटे अनाज की तरफ दिल्लीवासियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए धन्यवाद दिया।