Tuesday, July 23, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयप्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने चांदनी चौक के हनुमान मंदिर में...

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने चांदनी चौक के हनुमान मंदिर में की पूजा

  • चांदनी चौक में हनुमान मन्दिर के पुनर्निर्माण पर भाजपा ने जताई खुशी
  • पूर्वांचल समाज की विभिन्न संस्थाओं ने किया श्री रामजन्म भूमि निर्माण निधि समर्पण अभियान का आयोजन
  • अरविन्द केजरीवाल सरकार ने चांदनी चौक में बने इस पुराने मंदिर को गिरवा दिया था

नई दिल्ली : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज चांदनी चौक क्षेत्र में पुर्ननिर्मित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मंदिर को हाल ही में क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण के नाम पर गिरा दिया गया था जिस पर भारी विवाद हुआ था। इस मौके पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजन तिवारी, मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर और आदित्य झा, क्षेत्रिय निगम पार्षद रवि कप्तान सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

आदेश गुप्ता ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल सरकार ने चांदनी चौक में बने इस पुराने मंदिर को गिरवा दिया था, लेकिन अपने को हनुमान भक्त बताने वाले केजरीवाल को अब स्वयं मंदिर में जाकर प्रायश्चित करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर खेद जताया कि मंदिर के साथ लगे 100 वर्ष पुराने पीपल के पेड़ को केजरीवाल सरकार ने कटवा दिया। इससे जनभावनाएं आहत हुई है। आदेश गुप्ता ने कहा कि इस मंदिर से क्षेत्र के हज़ारों लोगों की आस्थाएं जुड़ी हुई थी। भगवान हनुमान का आशिर्वाद देश की जनता को बराबर मिलता रहेगा और आने वाले समय में हनुमान चालीसा और अन्य कार्यक्रम भी मंदिर में सुचारु रुप से होने लगेंगे।

  • पूर्वांचल समाज की विभिन्न संस्थाओं ने किया श्री रामजन्म भूमि निर्माण निधि समर्पण अभियान का आयोजन

नई दिल्ली : श्री रामजन्म भूमि निर्माण निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम का आयोजन पूर्वांचल समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया गया। जिसमें करीब 50 लाख रुपये की सहयोग राशि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रांत प्रचारक जतिन कुमार थे। दिल्ली प्रदेश के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन छठ पूजा समिति, भोजपुरी समाज, अवधि संस्थान, सरस्वती पूजा मंडल, दुर्गापूजा समिति के प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रकाश चंद शर्मा, नीरज सिंगला, सूरजभान पांडेय, विपिन विहारी, के.के. शुक्ला, कमल अग्रवाल और संतोष ओझा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष कौशल मिश्रा के नेतृत्व में हुआ।

जतिन कुमार ने कहा कि श्री राम मंदिर बनाने के लिए लोग खुशी-खुशी मदद करने को तैयार है। 10 रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक, लोग दे रहे हैं और कुछ लोग उससे भी ज्यादा दे रहे हैं क्योंकि लोग श्री राम मंदिर से जुड़ना चाहते हैं। राम इस देश के कण-कण में बसे हुए हैं। कैसा योद्धा हो, कैसा राजा हो, कैसा जनता का प्रतिनिधि हो, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने इसका आदर्श स्थापित किया। जतिन कुमार ने कहा कि श्री राम देश की एकता के प्रतीक हैं। यह देश का आंदोलन था और आज देश जीता है। श्री राम जन्मभूमि का आंदोलन देश की आत्मा की पुकार थी। आज हर कोई इस धार्मिक कार्य में अपना सहयोग देना चाहता है। लोग अपनी स्वेच्छानुसार इस कार्य में सहयोग दे रहे हैं। मलेशिया, इंडोनेशिया से लेकर हर जगह राम ही हैं। यह एक ऐसा मंदिर बनेगा कि सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लोग भी यहां दर्शन के लिए आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments