Saturday, July 27, 2024
Homeताजा खबरेंनिगम विद्यालय में हुई घटना की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच : राजा...

निगम विद्यालय में हुई घटना की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच : राजा इकबाल सिंह

– पूरा सच जनता के सामने आए
– आम आदमी पार्टी की महापौर निगम विद्यालय नारायण में हुई घटना को गैस रिसाव का नाम देकर सभी को कर रही है गुमराह

नई दिल्ली, 11 अगस्त 2023 : दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष व पूर्व महापौर राजा इक़बाल सिंह ने शुक्रवार को निगम विद्यालय नारायणा में हुई घटना पर अफ़सोस प्रकट करते हुए निगम प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच करवाने की माँग की। उन्होंने आम आदमी पार्टी की महापौर डॉ शैली ओबरॉय पर निगम विद्यालय में हुई घटना को गैस रिसाव का नाम देकर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने महापौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम जानते थे कि आम आदमी पार्टी चुनाव जीतने के लिए नागरिकों से झूठे वादे करती है मगर आज यह देखने में आया कि आम आदमी पार्टी किसी घटना को भी एक झूठा रूप दे सकती है।

उन्होंने कहा कि निगम विद्यालय नारायणा में लगभग 25 बच्चे मिडडे मिल खाने के बाद अचानक बीमार होने लगे तब आम आदमी पार्टी द्वारा यह जानकारी फैलायी गई है कि पास के रेलवे ट्रैक से गैस का रिसाव हुआ और एक अजीब सी दुर्गंध आयी जिसके बाद बच्चों को चक्कर आने लगे व उल्टियां होने लगी। उन्होंने कहा कि इस गैस रिसाव का असर सिर्फ़ बच्चों पर ही क्यों देखने को मिला, निगम विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को इस दुर्गंध से कोई परेशानी क्यों नहीं हुई व आस पास वाले नागरिकों को इस दुर्गंध का एहसास क्यों नहीं हुआ। इन प्रश्नों का उत्तर देकर महापौर पूरी घटना की सच्चाई बताए। राजा इक़बाल सिंह ने आम आदमी पार्टी के महापौर से इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करवाने की माँग की ताकि बच्चों के साथ हुई इस घटना का सच सभी के सामने आ सके। उन्होंने माँग की कि एक कमेटी बनाकर जिसमें विपक्ष के पार्षद भी शामिल हो एक निष्पक्ष जाँच करवानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments