Tuesday, July 23, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयप्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश के सभी शक्ति...

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश के सभी शक्ति केन्द्रों पर आयोजित किया योग शिविर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता हैं- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का असर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में दिखाई दे रहा है- अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग आवश्यक है

नई दिल्ली, 21 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में आज दिल्ली के सभी शक्ति केंद्रों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया। आज आदेश गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय पार्क में योग शिविर में भाग लिया। प्रदेश कार्यालय में योग दिवस के रुप में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल एवं कार्यालय मंत्री हुकम सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस मौके पर आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा साल 2015 से शुरु किया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में इसका असर दिखाई दे रहा है। योग एक साधना है। उन्होंने सभी से रोजमर्रा के जीवन में योग को शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि प्रतिदिन आप योग करें ताकि आप स्वस्थ्य रहें। आदेश गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। पिछले 8 सालों से पूरा देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है और इसके तहत आज देश का एक बहुत बड़ा भाग योग के प्रति समर्पित है जिसका असर है कि आज सुबह से लगातार योग की तस्वीरें पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आ रही हैं। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता हैं जिन्होंने संयुक्त राज्य संगठन में 2014 योग की महत्ता को बताया था और इसे अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाने की बात कही थी जिसके बाद आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाने पर मुहर लगी।

आज दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर हुए योग शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी एवं सुनील यादव, प्रदेश मंत्री गौरव खारी, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वासु रूखड़, महिला मोर्चा अध्यक्षा योगिता सिंह, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल, एससी मोर्चा अध्यक्ष भूपेन्द्र गोठवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो. हारुन सहित सभी सांसद, विधायक, प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों ने भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments