Homeताजा खबरेंमांगे नहीं मानी तो 27 से काम बंद हड़ताल पर होंगे निगम...

मांगे नहीं मानी तो 27 से काम बंद हड़ताल पर होंगे निगम सफाई कर्मी

– चेताया: हड़ताल की समस्त जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी

नई दिल्ली, 21 जून 2022: दिल्ली नगर निगम समस्त यूनियन कोर कमेटी ने दिल्ली नगर निगम आयुक्त को पत्र लिख कर उनकी उचित मांगे पूरी करने का अनुरोध किया है। साथ ही कमेटी ने निगम प्रशासन को चेताते हुए कहा है कि यदि उनकी मांगे समय रहते नहीं मानी गई तो वे 27 जून से कामबंद हड़ताल शुरू कर देंगे। कोर कमेटी में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संतलाल चावरिया ने पत्र में कहा है कि हमारे विभिन्न संगठनों की कुछ दिन पहले बैठकें हुई हैं, जिसमें संपूर्ण काम बंद हड़ताल करने पर चर्चा हुई है।  

 संतलाल चावरिया ने बताया कि निगम समस्त यूनियन कोर कमेटी इस पत्र के माध्यम से आपको पूर्व सूचित करना चाहती है कि कोर कमेटी के सभी संगठन इस हड़ताल शामिल रहेंगे। अतः निगम प्रशासन से अनुरोध है कि समय रहते सफाई कर्मियों का नियमितिकरण का कार्य शुरू किया जाये। समस्त बकाया एरियर दिया जाये। ई.पी.एफ. कर्मियों का बकाया (एरियर) दिया जाये। सेवानिवृत्त व मृतक कर्मियों के अन्तिम लाभांश का भुगतान किया जाये। बकाया (बोनस) बकाया डी.ए. 2017 से वर्दी का बकाया भुगतान प्रत्येक वर्ष 5000 रुपये के हिसाब से एरियर दिया जाये। यदि हमारी इन मांगों को नहीं माना गया तो हड़ताल की समस्त जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × 4 =

Must Read