Saturday, July 27, 2024
Homeताजा खबरेंहमें स्कूल ठीक करने आता है, आप हमारा उपयोग कीजिए और हम...

हमें स्कूल ठीक करने आता है, आप हमारा उपयोग कीजिए और हम सब मिलकर देश के सारे स्कूलों को ठीक करते हैं : केजरीवाल

  • मैं पीएम से निवेदन करता हूं कि हमें स्कूल ठीक करने आता है, आप हमारा उपयोग कीजिए और हम सब मिलकर देश के सारे स्कूलों को ठीक करते हैं- आम आदमी पार्टी ने सारी पार्टियों और नेताओं को शिक्षा पर बात करने के लिए मजबूर किया-
  • 75 साल बाद ही सही, सरकारी स्कूलों की हालत और शिक्षा आज राजनीति की मुख्य चर्चा में है, यह ‘‘आप’’ की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है -27 साल में भाजपा गुजरात के सरकारी स्कूल ठीक नहीं कर पाई, जबकि हमने दिल्ली में मात्र 5 साल में सरकारी स्कूलों को शानदार बना दिया – पूरे देश में 10 लाख सरकारी स्कूल हैं, इन सारे सरकारी स्कूलों को मात्र 5 साल में ठीक किया जा सकता है : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर, 2022 : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सारी पार्टियों और नेताओं को शिक्षा पर बात करने के लिए मजबूर किया है। 75 साल बाद ही सही, सरकारी स्कूलों की हालत और शिक्षा आज राजनीति की मुख्य चर्चा में है। यह आम आदमी पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 27 साल में भाजपा गुजरात के सरकारी स्कूल ठीक नहीं कर पाई, जबकि ‘‘आप’’ की सरकार ने दिल्ली में मात्र 5 साल में सरकारी स्कूलों को शानदार बना दिया। पूरे देश में 10 लाख सरकारी स्कूल हैं। इन सारे सरकारी स्कूलों को मात्र 5 साल में ठीक किया जा सकता है। मैं पीएम से निवेदन करता हूं कि हमें स्कूल ठीक करने आता है। आप हमारा उपयोग कीजिए और हम सब मिलकर देश के सारे स्कूलों को ठीक करते हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से आयोजित एक महत्वूपर्ण प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया ने गुजरात में प्रधानमंत्री द्वारा एक्सीलेंस स्कूल का उद्घाटन किए जाने पर सवाल पूछा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसका जवाब देते हुए कहा कि आज मैंने देखा कि प्रधानमंत्री जी एक स्कूल में गए और एक बच्चे के साथ क्लासरूम में बैठे। उन्होंने अपने भाषण में भी शिक्षा और सरकारी स्कूलों की दशा पर काफी कुछ बोले। मैं बेहद प्रसन्न हूं कि 75 साल बाद ही सही, देश के सरकारी स्कूलों की हालत और गरीबों की शिक्षा आज राजनीति की मुख्य चर्चा बनी हुई है। मैं आम आदमी पार्टी की अभी तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानता हूं कि आम आदमी पार्टी ने सारी पार्टियों और नेताओं को शिक्षा के उपर बात करने के लिए मजबूर किया है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 27 साल से गुजरात में भाजपा का शासन है और 27 साल में भाजपा गुजरात के सरकारी स्कूल ठीक नहीं कर पाई। दिल्ली में हमने मात्र 5 साल में सरकारी स्कूलों को शानदार बना दिया। हमें करना आता है। हम भी इसी देश के लोग हैं। मैं समझता हूं कि आज प्रधानमंत्री जी ने शिक्षा में रूचि दिखाई है। मैं उनसे हाथ जोड़कर निवेदन करना चाहता हूं कि हमें स्कूल ठीक करने आते हैं। हमारा उपयोग कीजिए। हम अपने आपको ऑफर कर रहे हैं। पूरे देश में 10 लाख सरकारी स्कूल हैं। पूरे देश के सारे सरकारी स्कूलों को मात्र 5 साल में ठीक किया जा सकता है। हम अलग-अलग पार्टियों से हैं। हमारी अलग-अलग विचारधार है, लेकिन हम एक ही देश के लोग हैं। मैं प्रधानमंत्री जी से निवेदन कर रहा हूं कि हम आपको प्रस्ताव दे रहे हैं कि आप हमारा उपयोग कीजिए और देश के लिए एक साथ मिलकर हम देश के सारे स्कूलों को ठीक करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments