Homeताजा खबरेंआप ने शिक्षा के लिए दिल्ली में कितने नए स्कूल बनाए, बताईये...

आप ने शिक्षा के लिए दिल्ली में कितने नए स्कूल बनाए, बताईये : भाजपा

  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद ने आप को शिक्षा मामले पर घेरा
  • 70 प्रतिशत स्कूलों में साइंस की पढ़ाई नहीं हो रही है
  • अधिकतर स्कूलों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल नहीं है

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर 2022: दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली में शिक्षा का सत्यानाश करने के आरोप लगाए हैं। गुप्ता ने सीएम अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब आपको राजनीति का रा भी नहीं पता था तब से पीएम नरेंद्र मोदी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। राजनीति में आपके जन्म से पहले ही मोदी ने गुजरात में सीएम रहते हुए, वहाँ की शिक्षा को बेहतर बनाया। केजरीवाल से पूछते हुए कहा कि आप ने शिक्षा के लिए दिल्ली में कितने नए स्कूल बनाए, ये बताइये।

वहीं, सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि क्या शिक्षा व्यवस्था में आपके यही शानदार काम हैं। 7 साल में 500 स्कूल नहीं बनाए। 70 प्रतिशत स्कूलों में साइंस की पढ़ाई नहीं हो रही है। अधिकतर स्कूलों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल नहीं है। 7 साल से लगातार सरकारी स्कूलों के बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट गिर रहा है। एनएएस सर्वे में बच्चे फेल हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read