Saturday, July 27, 2024
Homeताजा खबरेंहर एक मामले में केजरीवाल सरकार ग्रामीणों की क्यों करती है उपेक्षा...

हर एक मामले में केजरीवाल सरकार ग्रामीणों की क्यों करती है उपेक्षा : सचदेवा

– दिल्ली देहात के किसानों ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष से मिलकर दिल्ली देहात के विकास के लिए उपराज्यपाल  द्वारा रुपए 800 करोड़ की राशि जारी कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया

– दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता मुख्यमंत्री केजरीवाल से जानना चाहती है कि हर एक मामले में केजरीवाल सरकार ग्रामीणों की उपेक्षा क्यों करती है : वीरेंद्र सचदेवा
– केजरीवाल सरकार ने दिल्ली देहात को हमेशा विकास कार्यों से दूर रखा है : विनोद सहरावत

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर 2023 :  दिल्ली देहात के विकास के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा के अनुरोध पर  उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना द्वारा 800 करोड़ रुपए की राशि जारी करने पर आज दिल्ली देहात के सैकड़ों किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने श्री वीरेंद्र सचदेवा से मिलकर उन्हें धन्यवाद दिया और साथ उपराज्यपाल का भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री योगेंद्र चंदोलिया, किसना मोर्चा प्रभारी राजकुमार बल्लन, मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत सहित दिल्ली देहात के प्रमुख व्यक्ति शामिल थे। किसान प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की सत्ता पर बैठी केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के किसानों के साथ हमेशा से ही सौतेला व्यवहार किया है और दिल्ली देहात के विकास के लिए कोई भी अहम कदम नहीं उठाए, ना ही कोई ठोस योजना बनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा उपराज्यपाल वी के सक्सेना का आभार व्यक्त करती है जिन्होंने दिल्ली के किसानों की तकलीफों को समझा और दिल्ली देहात के विकास हेतू 800 करोड़ रुपए की राशि को डीडीए के माध्यम से उपलब्ध करवाया है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जानना चाहती है कि चाहे ग्रामीण अंचल का विकास हो, फसल नुकसान अथवा जमीन अधिग्रहण मुआवजा हो या फिर परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा सुविधा सभी में केजरीवाल सरकार ग्रामीणों की उपेक्षा क्यों करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देहात के लोग 2014 से ही खुद को उपेक्षित मानते हैं और सभी केजरीवाल सरकार से परेशान हैं। विनोद सहरावत ने कहा कि दिल्ली देहात के लोग लगातार गांव में पंचायत कर रहे थे क्योंकि दिल्ली सरकार कोई विकास कार्य नहीं कर रही है। इससे गांववासियों के अंदर केजरीवाल सरकार के प्रति काफी गुस्सा था।

गांव वालों की समस्या की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ग्रामवासियों से मिलकर उनकी समस्या सुनी और उन समस्याओं को उपराज्यपाल के सामने रखा। उन्होंने कहा कि गांव की लैंड पूलिंग आदि 20 अन्य विषयों पर चर्चाएं और वादे तो केजरीवाल सरकार ने खूब किये लेकिन कभी भी इसपर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जल्द ही हम किसान प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल को मिलकर भी उनका धन्यवाद करेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments