Friday, March 29, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयदिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लिनिक में डरी और असुरक्षित महसूस करती हैं...

दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लिनिक में डरी और असुरक्षित महसूस करती हैं महिलाएं : भाजपा


– दिल्ली भाजपा ने मांगा स्वास्थ्य मंत्री जैन का इस्तीफा

नई दिल्ली : दिल्ली के मौहल्ला क्लिनिक के डॉक्टर द्वारा 12 साल की दलित बच्ची के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार को लेकर दिल्ली भाजपा के विभिन्न मोर्चों ने शनिवार को सत्येन्द्र जैन के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और डॉक्टर पर कार्रवाई हो साथ ही लड़की को न्याय मिले इसके लिए नारेबाजी भी की। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सत्येन्द्र जैन के इस्तीफे की मांग की।
       

प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यह बेहद ही शर्मनाक है कि जो महिला सुरक्षा के नाम पर दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई वह सरकार आज महिलाओं को लेकर इतना असंवेदनशील है। आज केजरीवाल द्वारा बनाए गए मोहल्ला क्लिनिक में भय का माहौल है, महिलाएं और बच्चियां जाने में डर रही हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल राजनीतिक पर्यटन में व्यस्त हैं उन्हें दिल्ली की महिलाओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि अरविंद केजरीवाल के अंदर महिला सम्मान होता तो आज उनके किसी भी महिला विधायक के पास कोई न कोई मंत्रालय होता।

– दिल्ली में महिलाओं की स्थिति का केजरीवाल को संज्ञान नहीं: योगिता सिंह
प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा योगिता सिंह ने कहा कि दिल्ली में तीन दिन पहले हुई घटना पर अभी तक केजरीवाल सरकार सो रही है लेकिन पंजाब में वे महिलाओं के सम्मान में चुनावी घोषणा करना नहीं भूल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल को इस बात का आभास तक नहीं कि आखिर दिल्ली में महिलाएं किस स्थिति में हैं। 89 लाख महिलाओं ने वोट देकर जिताया, लेकिन उनके बारे में जानने की जगह चुनावी पर्यटन में व्यस्त हैं। नगर निगम द्वारा दिए जा रहे महिलाओं को पैसे भी रोकने का काम किया है।

  विरोध प्रदर्शन में मुख्य रुप से प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक जयवीर राणा, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा योगिता सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रुखड़ एवं प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भूपेन्द्र गोठवाल ने वहां उपस्थित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।   

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments