Friday, July 26, 2024
Homeताजा खबरेंगंगा आरती की तर्ज पर यमुना आरती का शुभारंभ

गंगा आरती की तर्ज पर यमुना आरती का शुभारंभ

– बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं यमुना भक्त

नई दिल्ली, 19 मार्च 2024

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के अथक प्रयास से मां यमुना स्वच्छता अभियान के द्वारा यमुना घाटों की साफ सफाई और यमुना किनारे बनाए गए भव्य वासुदेव घाट पर अब सप्ताह में दो बार मां यमुना आरती का भव्य आयोजन बडी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल द्वारा संचालित किया जाएगा। सभा के प्रधान संजय सिंघल ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सप्ताह में दो बार (रविवार और मंगलवार) को वासुदेव घाट पर परंपरागत रूप से मां यमुना जी की आरती की जाएगी।

सभा के महासचिव सुमन कुमार गुप्ता ने बताया कि मां यमुना की साफ सफाई और पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा, जिससे की यमुना के स्वरूप को विशाल रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि सभा द्वारा जारी निर्णय के अनुसार सूर्य अस्तांचल के समय पर ब्राह्मण पुजारियों के माध्यम से मां यमुना का पूजन और आरती की जाएगी। उन्होंने कहा कि यमुना भक्त इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आरती की शुरुआत के अवसर पर बड़ी संख्या में यमुना भक्त वासुदेव घाट पर एकत्रित हुए और पुष्पवर्षा कर मां यमुना का आशीर्वाद लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments