Wednesday, July 24, 2024
Homeताजा खबरेंजरूरतमंदों के लिए शुद्धता, सात्विकता और स्वच्छता से बन रहा है भोजन...

जरूरतमंदों के लिए शुद्धता, सात्विकता और स्वच्छता से बन रहा है भोजन : मनोज तिवारी

  • करोल बाग केंद्र में रोटी बनाने की मशीन का तिवारी ने किया निरीक्षण
  • रविवार तक 51 लाख से अधिक जरूरतमंदों को भोजन वितरण का दावा
  • दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता हर दिन कर रहे हैं 2 लाख से अधिक लोगों की मदद
  • प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन कर रहे हैं केंद्रों का निरीक्षण

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की दिल्ली प्रांत की सेवा भारती के सरस्वती बाल मंदिर स्कूल, आरामबाग, पहाड़गंज में चल रहे सेवा कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान तिवारी ने कहा कि आरएसएस के स्वयंसेवकों के माध्यम से चलाये जा रहे जिला करोल बाग केंद्र पर रोटी बनाने की मशीन का अनुभव किया। यहां जरूरतमंदों के लिए शुद्धता, सात्विकता और स्वच्छता के सुंदर मेल से भोजन बनाया जा रहा है। जिसे प्रतिदिन जरूरतमंदों में वितरित किया जाता है। तिवारी बताया कि जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार तक कुल मिलाकर दिल्ली में 51 लाख 15 हजार 147 फूड पैकेट्स एवं राशन किट का वितरण किया गया हैं, जिससे लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन जरूरतमंद व गरीब लोगों की मदद के लिए सतर्कता और दक्षता के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजना कार्यक्रम के अंतर्गत बने केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, साथ ही सामुदायिक किचन की स्वच्छता और वहां बन रहे खाने की शुद्धता और सात्विकता को भी सुनिश्चित कर रहे हैं।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुई इस विषम परिस्थितियों के बीच दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और समर्पण का परिणाम है कि प्रतिदिन इस कार्यक्रम के अंतर्गत दो लाख से ज्यादा लोगों को फूड पैकेट्स व राशन किट के जरिए लाभान्वित किया जा रहा है। इस संकट के दौरान अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के गरीब व जरूरतमंद लोगों के खाने की व्यवस्था का पूरा ध्यान रख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निदेर्शों का पालन करते हुए कोरोना के खिलाफ चल रही इस लड़ाई को हम और मजबूत करेंगे।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 51 लाख 15 हजार 147 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया है। दिल्ली में 25 अप्रैल को 1 लाख 97 हजार 505 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 19 हजार 279 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 2 लाख 16 हजार 784 लाभान्वित हुए। जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के तहत रविवार तक पश्चिमी दिल्ली के 2 लाख 88 हजार 221, केशवपुरम के 7 लाख 88 हजार 465, नजफगढ़ के 3 लाख 07 हजार 265, उत्तर पश्चिमी के 4 लाख 05 हजार 517, बाहरी दिल्ली के 2 लाख 48 हजार 784, दक्षिणी दिल्ली के 3 लाख 20 हजार 690, महरौली के 4 लाख 48 हजार 813, मयूर विहार के 1 लाख 95 हजार 756, शाहदरा के 72 हजार 242, नवीन शाहदरा के 2 लाख 86 हजार 756, उत्तर पूर्वी के 5 लाख 82 हजार 980, नई दिल्ली के 3 लाख 13 हजार 156, करोल बाग के 4 लाख 42 हजार 770, चांदनी चैक के 4 लाख 13 हजार 732 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया जिससे लाखों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments