- – दिल्ली के गाँवो के विकास से सम्बंधित दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के कार्यो को गति देने के लिए आज दिल्ली सचिवालय में विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में लगाया गया स्पेशल कैंप – केजरीवाल सरकार ने इस साल दिल्ली के गॉंव के विकास से संबंधित कार्यो के लिए 200 करोड़ रूपए का बजट रखा है – स्पेशल कैंप के माध्यम से अबतक दिल्ली के गाँवो के लिए 133 करोड़ रूपए की 87 विकास परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी – स्पेशल कैंप के दौरान दिल्ली के अलग अलग विधानसभाओ के विधायक भी रहे मौजूद – यह स्पेशल कैंप दिल्ली के गाँवो के विकास कार्यो से सम्बंधित चल रही परियोजनाओं और लंबित प्रस्तावों के मौके पर निपटान/ अनुमोदन के लिए आयोजित किया गया – स्पेशल कैंप के दौरान विकास विभाग, दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड, एमसीडी, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, राजस्व विभाग, दिल्ली जल बोर्ड तथा अन्य विभागों के अधिकारी रहे शामिल – दिल्ली सरकार शहरों की तरह गांवों में भी हर मूलभूत सुविधाएँ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है – गोपाल राय
नई दिल्ली , 22 जुलाई 2022 : दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में आज दिल्ली के गाँवो के विकास कार्यो को गति देने के लिए दिल्ली सचिवालय में स्पेशल कैंप लगाया गया | इस स्पेशल कैंप का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के गाँवो के विकास कार्यो से सम्बंधित परियोजनाओं और लंबित प्रस्तावों का मौके पर ही निपटान/ अनुमोदन करना है | स्पेशल कैंप के दौरान विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के गाँवो में विकास सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड का गठन किया था | और इस साल सरकार द्वारा दिल्ली के गाँवो के विकास के लिए 200 करोड़ रूपए का बजट रखा है |

गोपाल राय ने बताया कि इस पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत दिल्ली के सभी गाँवो में बेहतर सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है | आज इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए दिल्ली के गाँवो से संबंधित विकास कार्य में तेजी लाने के लिए दिल्ली सचिवालय में स्पेशल कैंप लगाया गया | इस स्पेशल कैंप के दौरान सभी संबंधित विभाग जैसे विकास विभाग, दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड, एमसीडी, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, राजस्व विभाग, दिल्ली जल बोर्ड तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही दिल्ली के गाँवो के विकास कार्यो से सम्बंधित परियोजनाओं और लंबित प्रस्तावों के निपटान या अनुमोदन का कार्य किया | स्पेशल कैंप के माध्यम से अबतक दिल्ली की 21 विधानसभाओ के गाँवो के 87 विकास कार्य के लिए लगभग 133 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं को मंज़ूरी दी गई है | इनमे दिल्ली के सभी गाँवो में सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य परियोजनाएँ शामिल है|
गोपाल राय ने बताया कि आज इस स्पेशल कैंप के माध्यम से सभी विधायकों और अधिकारियों की मौजूदगी में दिल्ली के गाँवो के विकास कार्य की लंबित प्रस्तावों पर त्वरित गति से कार्य हुआ है | साथ ही यदि किसी को अपनी विधानसभा से सम्बंधित फाइलों में कोई भी संदेह या संशय है तो उसका भी भी तुरंत निवारण किया गया है | इस स्पेशल कैंप में प्रत्येक काउंटर पर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के आधार पर संबंधित विभाग के अधिकारियों और एजेंसियों द्वारा फाइलों का निपटारा किया गया है | विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया की केजरीवाल सरकार दिल्ली के गांवों को भी शहरों की तरह हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है |