Tuesday, July 23, 2024
Homeताजा खबरेंदिल्ली नगर निगम के संपत्ति कर कार्यालय 31 जुलाई 2022 तक प्रत्येक...

दिल्ली नगर निगम के संपत्ति कर कार्यालय 31 जुलाई 2022 तक प्रत्येक शनिवार को खुलेंगे

नई दिल्ली, 22 जुलाई, 2022 : दिल्ली नगर निगम ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए अपने सभी क्षेत्रीय एवं मुख्यालय में स्थित संपत्ति कर कार्यालय 31 जुलाई 2022 तक प्रत्येक शनिवार ( राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) खोलने का निर्णय किया है। दिल्ली नगर निगम ने तय छूट के साथ चालू वित्त वर्ष 2022-2023 का संपत्ति कर जमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 तक बढ़ा दी है। संपत्ति कर कार्यालय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुलेंगे एवं दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक भोजनावकाश का समय रहेगा।

दिल्ली नगर निगम के इस जनहितैषी निर्णय से जो नागरिक/प्रतिष्ठान अब तक किसी कारणवश अपना वित्त वर्ष 2022-2023 का संपत्ति कर जमा नहीं करा पाए वो निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली छूटों के साथ अपना संपत्ति कर 31 जुलाई 2022 तक जमा करा सकते हैं। निगम ने संबंधित अधिकारियों को संपत्ति कर कार्यालय में कोरोना संबंधी नियमों का पालन करने संबंधी निर्देश जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments