Thursday, March 28, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयभाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को आम आदमी पार्टी ने...

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को आम आदमी पार्टी ने दिया कूड़े के पहाड़ देखने का निमंत्रण

  • बड़ी-बड़ी बातें करने वाले आदेश गुप्ता तो एक बार भी कूड़े का पहाड़ देखने नहीं गए- आदेश गुप्ता जी समय और तारीख बताइए, साथ में चलते हैं कूड़े का पहाड़ देखने- भाजपा शासित एमसीडी जिस रफ्तार से कूड़ा साफ कर रही है, उस रफ्तार से कूड़े के पहाड़ खत्म होने में कम से कम 200 साल लगेंगे- भाजपा दिल्लीभर में 16 और कूड़े के पहाड़ बना रही है, ऐसे तो पूरी दिल्ली बर्बाद हो जाएगी-
  • दिल्ली वाले भाजपा की योजना को कभी सफल नहीं होने देंगे, दिल्ली को बर्बाद नहीं होने देंगे : दुर्गेश पाठक

नई दिल्ली, 16 सितंबर 2022 :‘आप’ विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता जी दिल्ली में भाजपा की उपलब्धि, उनके कूड़े के पहाड़ देखने कभी नहीं गए। उन्हें मेरा निमंत्रण है, समय और तारीख बताइए, साथ में चलते हैं कूड़े के पहाड़ देखने। भाजपा शासित एमसीडी जिस रफ्तार से कूड़ा साफ कर रही है, उस रफ्तार से कूड़े का पहाड़ खत्म होने में कम से कम 200 साल लगेंगे। भाजपा दिल्लीभर में 16 और कूड़े के पहाड़ बना रही है, ऐसे तो पूरी दिल्ली बर्बाद हो जाएगी। दिल्ली वाले भाजपा की योजना को कभी सफल नहीं होने देंगे, दिल्ली को बर्बाद नहीं होने देंगे।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने “भाजपा का चमत्कार देखो, कूड़े का पहाड़ देखो” अभियान के जरिए दिल्ली की जनता को भाजपा की सबसे बड़ी उपलब्धि, उनके तीन बड़े-बड़े कूड़े के पहाड़ दिखाए। यह सब देखकर भाजपा वाले बौखला गए हैं। अपनी सफाई में ट्वीट पर ट्वीट किए जा रहे हैं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता जी ने कूड़े के पहाड़ों की सफाई को लेकर कुछ आंकड़े ट्वीट किए हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन कूड़े के पहाड़ देखने तो कभी नहीं गए।

उन्होंने कहा कि भाजपा पहले ही दिल्ली में 3 बड़े-बड़े कूड़े के पहाड़ खड़ी कर चुकी है और अब वह दिल्लीभर में 16 और कूड़े के पहाड़ खड़े करना चाहती है। दिल्ली पहले की तीन कूड़े के पहाड़ों से परेशान है, यदि भाजपा अपनी योजना में सफल हुई तो दिल्ली बर्बाद हो जाएगी। दिल्ली के लोगों का जीना दूभर हो जाएगा। दिल्ली की जनता भाजपा की योजना सफल नहीं होने देगी, उन्हें 16 नए कूड़े के पहाड़ नहीं बनाने देगी।

‘आप’ विधायक ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी जिस रफ्तार से कूड़ा साफ कर रही है, उस रफ्तार से कूड़े के पहाड़ खत्म होने में कम से कम 200 साल लगेंगे। यह जिम्मेदारी भी आम आदमी पार्टी को दे दीजिए, हमारे पास कूड़े के पहाड़ खत्म करने का पूरा प्लान तैयार है। मैं भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता जी से कहूंगा कि समय और तारीख बताइए, साथ चलते हैं कूड़े के पहाड़ देखने। मुझे उम्मीद है कि मुझे और दिल्ली की जनता को निराश ना करके आप इस निमंत्रण को स्वीकार करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments