Homeअंतराष्ट्रीयAAP अपने मंत्रियों और विधायकों को रोज नया झूठ गढ़ने के लिए...

AAP अपने मंत्रियों और विधायकों को रोज नया झूठ गढ़ने के लिए केजरीवाल ने खोल रखा है झूठ का विश्वविद्यालय : BJP

केजरीवाल उन सभी 16 स्थलों के नाम बताएं जिन्हें वह कूड़े में तब्दील करने की अफवाह फैला रहे हैं- केजरीवाल के निगम फंड रोकने के बावजूद केंद्र सरकार के सहयोग से नगर निगम ने कूड़ा हटाने में शानदार कामयाबी हासिल की है- केजरीवाल के 62 ‘कूड़े के ढेर’ को दिल्ली की जनता जरुर साफ करेगी- कूड़े का मुद्दा बनाने वाले केजरीवाल अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 16 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली में कूड़े के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के आरोपों को झूठा बताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी है कि अगर उनके आरोपों में कोई सच्चाई है तो वे उन सभी 16 स्थलों का नाम बताएं जिन्हें उनके अनुसार कूड़े के पहाड़ में बदला जाना है। आदेश गुप्ता ने आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद से आम आदमी पार्टी और उनकी सरकार केवल झूठ के दम पर जिन्दा है। उन्होंने कहा कि लगता है कि अपने मंत्रियों और विधायकों को नित प्रतिदिन नया झूठ गढ़ने के लिए दिल्ली सरकार ने झूठ का विश्वविद्यालय खोल दिया है जहां झूठ बोलने, गढ़ने और उसके प्रचार-प्रसार का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता बृजेश राय और शुभेन्द्रू शेखर अवस्थी उपस्थित थे।

आदेश गुप्ता ने दिल्ली के विधायकों और आप नेताओं की तुलना कूड़े से करते हुए कहा कि जनता जानती है कि कूड़े को स्वयं ही हटा भी देगी। उन्होंने कूड़े के पहाड़ पर मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनकी मंत्रियों के आरोपों को बेहूदा और झूठा बताते हुए दावा किया कि नगर निगम का फंड लगातार रोक रखने के बावजूद निगम ने केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली में कूड़े को ठीकाने लगाने में जोरदार कामयाबी पाई है। आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल लगातार अपने ऊपर लगे आरोपों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कोशिश कर रहे हैं और अब एमसीडी पर बिना किसी प्रमाण के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्हें पता है कि उनके ऊपर आबकारी नीति, बस खरीद घोटाले और स्कूलों में क्लासरुम बनवाने के नाम पर घोटाले पर उनकी पोल खुल चुकी है।

गुप्ता ने कहा कि कूड़े के जिन पहाड़ की बात करते हैं उन्होंने आज तक उनके नाम नहीं बताए। नगर निगम ने केंद्र सरकार की मदद से गाजीपुर में 12.68 लाख मीट्रिक टन कूड़ा हटाने में सफलता पायी है जिसके कारण यहां 16 एकड़ क्षेत्र में 50 फूट तक कूड़ा कम किया जा चुका है। इसी तरह भलस्वा में 80 लाख मीट्रिक टन कूड़ा है जिसमें से 26 लाख मीट्रिक टन हटाया जा चुका है और ऊंचाई 40 फुट कम हुई है। ओखला में भी 19.43 लाख मीट्रिक टन कूड़ा कम कर दिया और 25एकड़ में 50 फूट ऊंचाई कम की गई है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल का दावा था कि वे भ्रष्टाचार के एकदम खिलाफ है। उन्होंने दिल्ली के लोगों को कहा था कि स्टिंग मिलते ही कार्रवाई करेंगे लेकिन अब सतेन्द्र जैन के भ्रष्टाचार के मामले में जेल होनें और शराब कांड में भी मनीष सिसोदिया के खिलाफ स्टिंग आने के बाद भी मुख्यमंत्री कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि केजरीवाल की सरकार का मूल मंत्र झूठ बोलना है और उसके सभी नेता झूठ को ही प्रचारित कर लोगों को भ्रमित करने में जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read