Saturday, July 27, 2024
Homeताजा खबरेंAAP सत्येंद्र जैन का जेल कोठरी में सभी सुख-सुविधाओं का आनंद लेना,...

AAP सत्येंद्र जैन का जेल कोठरी में सभी सुख-सुविधाओं का आनंद लेना, सरकारी तंत्र का दुरुपयोग : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में दिल्लीवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कांग्रेस विजन ‘‘मेरी चमकती दिल्ली’’ प्रदेश कार्यालय में पेश किया – कांग्रेस दिल्ली को प्रदूषण मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, ढलाव मुक्त, कूड़ा कचरा मुक्त, महामारी मुक्त और निगम को कर्ज मुक्त बनाऐगी : चौ0 अनिल कुमार

नई दिल्ली, 19 नवम्बर, 2022 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के ऐतिहासिक जन्मदिन पर दिल्लीवासियों की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कांग्रेस विजन ‘‘मेरी चमकती दिल्ली’’ दिल्ली को प्रदूषण मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, ढलाव मुक्त, कूड़ा कचरा मुक्त, महामारी मुक्त और निगम को कर्ज मुक्त बनाने के विश्वास के साथ मीडिया के समक्ष पेश किया। कांग्रेस विजन अनावरण के दौरान संवाददाता सम्मेलन को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ और कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज ने भी सम्बोधित किया।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि हैरानी की बात है कि मंत्री सत्येंद्र जैन जेल की कोठरी में पैरों की मालिश सहित सभी सुख-सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं, जो कि भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा करते हुए सत्ता और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग है, जो केजरीवाल के भ्रष्ट प्रशासन व्यवस्था के तरीकों का स्पष्ट संकेत देता है। केजरीवाल सरकार के 80 फीसदी कैबिनेट मंत्री किसी न किसी आपराधिक मामले में संलिप्त पाए गए है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अब फैसला करेगी कि उन्हें एमसीडी में भ्रष्ट या ईमानदार सरकार चाहिए।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि जहां इंदिरा ने देश को विकास के पथ पर, अखंडता प्रबल बनाने, सुरक्षा के संकल्प के साथ विपक्षी दलों के असहयोग के बावजूद विश्व में अपना लोहा मनवा कर भारत को एक नई शक्ति रुप में उभारा। वहीं दिल्ली के विकास के लिए संकल्पित शीला दीक्षित ने अपने 15 वर्षों के शासन में दिल्ली को विकसित, भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी प्रशासन, मजबूत, हरित, प्रदूषण मुक्त और दिल्लीवासियों की चमकती दिल्ली बनाया, निगम चुनावों में जीत सुनिश्चित होने के बाद कांग्रेस दिल्ली को फिर एक बार एम.सी.डी. मतलब ‘‘मेरी चमकती दिल्ली’’ बनाऐंगे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 8 वर्षों के केजरीवाल कुप्रशासन और भाजपा ने 15 वर्षों में भ्रष्ट शासन के दौरान दिल्ली को प्रदूषित, भ्रष्ट, कूड़े-कचरे, महामारी की राजधानी बनाकर दिल्ली नगर निगम को कर्ज के पहाड़ तले दबा दिया है, दिल्ली कांग्रेस दिल्ली की जनता के सम्मुख भाजपा और आम आदमी पार्टी की नाकामियों को उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निगम चुनावों में जीतने के पश्चात संविधान द्वारा प्रदत शक्ति का प्रयोग करके शासन के विकेन्द्रीकृत मॉडल के साथ दिल्ली के प्रत्येक निवासी का जीवन स्तर सुधारने के लिए काम करेंगे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम को कर्ज मुक्त बनाने के लिए कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करेगी और निगम की आय को दुगना बनाऐगी। उन्हांेने बताया कि निगम की आय को इसलिए दुगनी करना जरुरी है क्योंकि इसके बाद कर्मचारियों को वेतन समय पर मिल सकेगा, निगम की सम्पतियों को बचना नही पड़ेगा, साफ सफाई सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी सुविधाऐं उपलब्ध कराई जाऐंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही दिल्ली नगर निगम को कर्ज के जाल से मुक्त कराने के लिए योजना बनाऐंगी और प्रशासनिक स्तर पर भी निगम में क्रांतिकारी सुधार लाऐंगे।

सुभाष चौपड़ा ने कहा कि कांग्रेस एम.सी.डी. -‘‘मेरी चमकती दिल्ली’’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्राथमिकताऐं रहेगी कि हम दिल्ली में साम्प्रदायिक सद्भाव और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन व्यवस्था को पुनः बहाल किया जाएगा। अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करेंगे और खाली पदों को भरने के लिए रोजगार सृजन करेंगे। एन.जी.टी. के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ों के कुतुब मीनार को निश्चित समय में खत्म करने का लक्ष्य बनाऐंगे। कूड़े की रिसाईक्लिंग करके लैंडफिलों में जाने वाले कूड़े को कम किया जाऐगा।  नालियों से पानी निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए प्लान बनाया जाएगा ताकि वेक्टर जनित बीमारियों को कम किया जा सके। एम.सी.डी. के कामकाज में भ्रष्टाचार और सिस्टम से लेंटर माफिया को पूरी तरह से खत्म किया जाऐगा।

हारुन युसूफ ने कहा कि प्रशासन में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्लान बनाकर आर.डब्लू.ए./एन.जी.ओ. को सहभागी बनाया जाऐगा। निगम शासन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाई जाऐगी ताकि शहर को अपराध मुक्त महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाया जा सकें। अनिल भारद्वाज ने कहा कि निगम के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक शौचालयों, नागरिक सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करके दिल्ली वालों की परेशानियों को खत्म करके दिल्लीवासियों को सशक्त भागीदारी सुनिश्चित की जाऐगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments