Friday, March 29, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयप्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार दिल्ली में साकेंतिक रुप से सभी जिलों में...

प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार दिल्ली में साकेंतिक रुप से सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा निकाली

नई दिल्ली, 8 सितम्बर, 2022 – कांग्रेस पार्टी द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक 3570 किलोमीटर निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के सांकेतिक रुप में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के निर्देशानुसार आज दिल्ली भर में सभी जिला कांग्रेस कमेटियों में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। दिल्ली भर में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा का संचालन यात्रा के दिल्ली कॉआर्डिनेटर एवं पूर्व दिल्ली मंत्री डा0 नरेन्द्र ने किया।

डा0 नरेन्द्र नाथ ने कहा कि देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकालने का उदेश्य देश में उत्पन्न आर्थिक असमानताऐं, सामाजिक भेदभाव, केन्द्र सरकार द्वारा जरुरत से अधिक केन्द्रीयकरण को खत्म करने और सामाजिक तौर पर जाति, धर्म, भाषा, खानपान, वेशभूषा के आधार पर भाजपा देश की जनता को बांटने का काम कर रही उसके खिलाफ एकता को कायम रखकर करोड़ो भारतीयों की आवाज को बुलंद करना है।

डा0 नरेन्द्र नाथ ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा आसमान छूती महंगाई और रिकॉडतोड़ बेरोजगारी जैसी देश के सामने चुनौतियों का सामना करने और देशवासियों के अधिकारों के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाह केन्द्र सरकार के विरुद्ध इस ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए देश की एकता को मजबूत करने के लिए भारतवासियों की आवाज बुलंद करेंगे।

डा0 नरेन्द्र नाथ ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से परेशान दिल्ली की जनता की आवाज बुलंद करने के लिए आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार निर्देशानुसार सभी जिलों में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में साकेंतिक रुप से भारत जोड़ो यात्रा निकाली। उन्होंने बताया कि कन्याकुमारी से चलकर आने वाली यात्रा यूपी के बाद दिल्ली में दिन तक रहेगी जो 45 किलोमीटर की यात्रा करके हरियाणा में प्रवेश करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments