Homeअंतराष्ट्रीयभाजपा और आप नेताओं को दिल्ली नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को...

भाजपा और आप नेताओं को दिल्ली नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहिए और कानून व्यवस्था को बनाए रखना चाहिए : चौ. अनिल कुमार

– महंगाई के मुद्दे से ध्यान भटकाने और नफरत को बढ़ाने के लिए भाजपा गरीबों पर बुलडोजर चलवा रही है : चौ. अनिल कुमार

नई दिल्ली, 23 अप्रैल, 2022 : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा शासित दिल्ली नगर निगमों को गरीब और असहाय लोगों के घरों को ध्वस्त कर नफरत फ़ैलाने की बजाय भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं और पार्षदों के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर बुलडोजर चलाना चाहिए। उन्होंने ने दिल्ली निगम निगम में शासित भाजपा व दिल्ली में शासित आप पार्टी की सरकारों से आग्रह किया कि गरीब लोगों के घरों को तोड़कर उन्हें बेघर करके न सताया जाए, गैर कानूनी तरीके से तोड़े गए मकानों के पुनः निर्माण की व्यवस्था की जाए।

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा ने उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवमानना की है क्योकि भाजपा ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद जहांगीरपुरी में गरीब लोगों के घरों को तोड़ने का काम रोकने की बजाए गरीब लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने का काम जारी रखा, जिससे कई गरीब लोग बेघर हो गए तो कईयों के रोजगार छिन गए है। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा पूरी दिल्ली में अनधिकृत निर्माणों को गिराए जाने का आदेश जारी करके एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा करके विभाजन की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा की वर्तमान में नफरत और महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हो रही है और महंगाई के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए नफरत को बढ़ाया जा रहा है। ये देश के लिए घातक है।

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद जो अपनी पार्टी के नेताओं की एक साफ-सुथरी छवि का झूट बखान करते फिरते है उन्हे इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि उन्हें हाल ही में अपनी पार्टी के चार पार्षदों को निष्कासित करने के लिए मजबूर होना पड़ा था, जब एक स्टिंग ऑपरेशन ने उन्हें कुछ काम करने के लिए रिश्वत की मांग करते हुए पकड़ा था। उन्होंने कहा की नगर निगम पहले भ्रष्टाचारी नेताओ की काली कमाई से बनाए गय आशियानों पर बुलडोजर चलाए । चौ. अनिल कुमार ने कहा कि यह बात किसी से छूपी नहीं है कि भाजपा और आप नेता व पार्षद दुकानदारों, व्यापारियों, मकान मालिकों और घरों में मरम्मत कार्य / निर्माण करने वालों से जबरन वसूली करते रहे हैं, लेकिन जहांगीरपुरी में हुए विध्वंस अभियान से एमसीडी की अमानवीय तस्वीर सामने आ गई है, और एमसीडी द्वारा अवैध गतिविधियों की भी पोल खुल गई है।

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा और आप दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है क्योंकि वे गरीबों को लूटने के लिए संयुक्त रूप से काम करते है, लेकिन जहांगीरपुरी में भाजपा शासित एमसीडी द्वारा विध्वंस अभियान के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य आप नेताओं ने अपने स्वयं के काले कामों को छिपाने के लिए तरह तरह की बयानबाजी करके अपने आप को बेदाग दिखाने की कोशिश करे रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और पार्षद इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि एमसीडी के भविष्य में चुनाव होने पर उनके सत्ता में वापस आने की कोई संभावना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × four =

Must Read