Wednesday, July 24, 2024
Homeताजा खबरेंभाजपा नेताओं ने दिल्ली के उपराज्यपाल से की मुलाकात, फंड दिलाने का...

भाजपा नेताओं ने दिल्ली के उपराज्यपाल से की मुलाकात, फंड दिलाने का किया आग्रह

  • दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष और स्थायी समिति के अध्यक्ष ने की मुलाकात
  • उत्तरी दिल्ली नगर निगम को फंड दिलाने का किया आग्रह
  • दिल्ली सरकार को निर्देश देने का किया आग्रह
  • उत्तरी निगम कर्मियों को हो रही है परेशानी

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधुडी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने गुरूवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम की वित्तीय स्थिति से अवगत करवाया। समिति अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि दिल्ली सरकार उत्तरी दिल्ली नगर का देय फंड नहीं दे रही है जिसकी वजह से निगम को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ दिन-रात कार्य कर रहे है। दिल्ली सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही का अनुदान जारी नहीं किया है, जिस की वजह से उत्तरी दिल्ली नगर निगम पिछले दो महीनों से अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे सकी है। उन्होंने उपराज्यपाल को दिल्ली सरकार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम की देय राशि जल्द से जल्द देने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया।


इसके साथ ही स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने सांसद विजय गोयल से मुलाकात कर उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि निगम तीन ‘स’ स्वच्छता, सैनिटाइजेशन व सामाजिक दूरी जैसे तीन मुख्य बिंदुओं पर कार्य कर रही है, ताकि दिल्ली में कोरोनावायरस को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी दिन-रात दिल्ली के नागरिकों की सेवा में लगे हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments