Tuesday, July 23, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयशालीमार बाग नार्थ सहित उपचुनाव वाले पांचों वार्डों में विजय दिलवायेगी :...

शालीमार बाग नार्थ सहित उपचुनाव वाले पांचों वार्डों में विजय दिलवायेगी : भाजपा

  • अलका गुर्जर एवं मनोज तिवारी ने शालीमार बाग नार्थ वार्ड के उप चुनाव में किया सघन प्रचार अन्य वार्डों में भी चल रहा है जन सम्पर्क
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी ने आज कई जगहों पर जन सभाएँ की
  • आम आदमी पार्टी ने लोगों के विश्वास के साथ खेला है : सरदार आर पी सिंह

नई दिल्ली : दिल्ली में हो रहे निगम उपचुनाव में शालीमार बाग उत्तरी से भाजपा प्रत्याशी सुरभि जाजू के समर्थन में दिल्ली भाजपा की सह-प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी ने आज कई जगहों पर जन सभाएँ की। प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में प्रत्याशी सुरभि जाजू ने आज वरिष्ठ नेता रेखा गुप्ता एवं पार्षद सुजीत सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हैदरपुर एवं शालीमार गांव में घर-घर जाकर प्रचार किया। इसी वार्ड से पार्षद रही स्व. रेणु जाजू के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर उनकी पुत्रवधु सुरभि जाजू के समर्थन में लोगों का रुझान साफ नजर आ रहा है।

अलका गुर्जर ने कहा कि गत 6 साल में केजरीवाल सरकार ने निगमों को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का जो काम किया है, उसका दुष्प्रभाव आम आदमी पार्टी पर पड़ेगा और उसकी पराजय होना सुनिश्चित है। मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन में कोविड काल में जो जनसेवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने की, वह आज पार्टी की पहचान बन गई है और शालीमार बाग नार्थ सहित उपचुनाव वाले पांचों वार्डों में विजय दिलवायेगी।

रोहिणी सी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी राकेश गोयल ने आज अवकाश का लाभ उठा कर शाहबाद डेयरी क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह एवं विधायक विजेंद्र गुप्ता के साथ सघन प्रचार कर क्षेत्र के प्रति संकल्प पत्र जारी किया। कल्याणपुरी वार्ड से प्रत्याशी सिया राम कनौजिया ने आज विधायक अभय वर्मा, पूर्व विधायक रंजीत कश्यप एवं भाजपा नेत्री ऋचा पांडे मिश्रा और जिला अध्यक्ष विनोद बछेती आदि के साथ विभिन्न ब्लाकों में पदयात्रा की। उनके समर्थन में युवा मोर्चा ने बाईक रैली निकाली। त्रिलोकपुरी ईस्ट से प्रत्याशी ओमप्रकाश गुगरवाल ने भी आज विधायक जितेंद्र महाजन के साथ घर-घर जाकर सघन प्रचार किया।

  • आम आदमी पार्टी ने लोगों के विश्वास के साथ खेला है : सरदार आर पी सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह ने आज कल्याणपुरी का दौरा किया, जहां उन्होंने सिख समुदाय के विभिन्न लोगों से मुलाकात की। आम आदमी पार्टी के पार्षद और विधायको की देन है जिससे कल्याणपुरी की सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिसे देखने के बाद सरदार आर पी सिंह ने खुद स्थानीय युवाओं की मदद से गन्दगी के ढेर को साफ किया। उनके साथ प्रवक्ता ऋचा पांडे मिश्रा, रणजीत कश्यप और पूर्वी दिल्ली के सिख नेता भी उपस्थित थे। सरदार आर पी सिंह ने कहा कि कल्याणपुरी के लोगों ने पहले एक ऐसी पार्टी को वोट दिया, जिसका प्रतीक झाड़ू है, लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने कल्याणपुरी की गलियों में ही नहीं, बल्कि दिल्ली के लोगों की भी आस्था के साथ भी खेला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments