Tuesday, July 23, 2024
Homeताजा खबरेंजरूरतमंद लोगों की राशन और अन्य रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति कर...

जरूरतमंद लोगों की राशन और अन्य रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति कर रहें हैं भाजपा कार्यकर्ता: मनोज तिवारी

  • जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत मदद कर रहें हैं भाजपा कार्यकर्ता
  • कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 71 लाख 87 हजार 448 फूड पैकेट्स एवं राशन किट का किया वितरण
  • भोजन व खाद्य सामग्री के वितरण से हो रहें हैं लाखों लोग लाभान्वित हुए

नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता लगातार जरूरतमंद लोगों की राशन और अन्य रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जन सेवा कार्य में लगे हुए हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन प्रतिदिन दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में बने भाजपा के सामुदायिक रसोई का जायजा ले रहे हैं व राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। सिद्धार्थन ने बुधवार को लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा के साथ क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के लिए चल रही सेवा-रसोई का जायजा लिया।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 71 लाख 87 हजार 448 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया है। दिल्ली में 5 मई को 1 लाख 69 हजार 578 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 18 हजार 977 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 1 लाख 95 हजार 403 गरीब व जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए। रुमिमकजीमदममकल योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 4 लाख 69 हजार 394, केशवपुरम के 10 लाख 59 हजार 948, नजफगढ़ के 4 लाख 39 हजार 850, उत्तर पश्चिमी के 5 लाख 53 हजार 467, बाहरी दिल्ली के 3 लाख 35 हजार 324, दक्षिणी दिल्ली के 4 लाख 75 हजार 887, महरौली के 6 लाख 16 हजार 985, मयूर विहार के 2 लाख 70 हजार 732, शाहदरा के 92 हजार 342, नवीन शाहदरा के 4 लाख 18 हजार 021, उत्तर पूर्वी के 7 लाख 72 हजार 975, नई दिल्ली के 4 लाख 42 हजार 031, करोल बाग के 6 लाख 50 हजार 522, चांदनी चैक के 5 लाख 89 हजार 970 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया जिससे लाखों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लॉक डाउन खत्म होने तक परिपूर्ण तरीके से दिल्ली की हर जरूरतमंद और गरीब परिवारों को भोजन और राशन का सामान पहुंचाने के लिए तैयार है। जब तक कोरोना वायरस का प्रकोप है, अपने घरों में रहने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को घर-घर जाकर राशन पहुंचाया जाएगा, इसलिए लोगों को घरों से बाहर निकलने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमारा प्रयास है कि जो भी लोग भोजन से वंचित हैं उनको मदद पहुंचाई जाए। प्रतिदिन 3000 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच फूड पैकेट्स और राशन किट का वितरण कर रहे हैं जिससे लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments