Saturday, July 27, 2024
Homeताजा खबरेंपूरी दिल्ली में पूरे 365 दिन चलेगा सफाई अभियान : आप

पूरी दिल्ली में पूरे 365 दिन चलेगा सफाई अभियान : आप

  •  पूरी दिल्ली में अभियान को लेकर 3 हजार टीमें बनाई गई हैं
  •  सभी 250 वार्डों में मेगा सफाई अभियान शुरू किया गया है

नई दिल्ली, 12 अगस्त 2023 : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने आज पार्टी मुख्यालय में इस संबंध में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि एमसीडी में भाजपा 15 साल तक रही। दिल्ली के लोगों ने उनको एकमात्र सफाई का काम दिया था, लेकिन भाजपा ने 15 साल में एक भी गली ठीक से साफ नहीं की। पूरी दिल्ली को कूड़े का ढेर बना कर रख दिया। साथ ही कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह भी नहीं दी। भाजपा के राज में एमसीडी में कोई भी काम नहीं हो पा रहा था। इसकी वजह यह थी कि भाजपा की लीडरशिप दिल्ली के लिए काम करना ही नहीं चाहती थी। ऐसे में सड़कों-गलियों में कूड़ा कई दिनों तक पड़ा रहता था। उन्होंने कहा कि दिल्ली कचरा मुक्त बनेगी और दिल्ली नगर निगम में पहली बार मेगा सफाई अभियान शुरू किया गया है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली होगी साफ, दिल्ली नगर निगम द्वारा मेगा सफाई अभियान शुरू करने पर बहुत बहुत बधाई, मुझे पूरी उम्मीद है कि ये अभियान जरूर सफल होगा और दिल्ली साफ सुथरी बनेगी। दिल्ली नगर निगम की महापौर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर सभी 250 वार्डों में मेगा सफाई अभियान शुरू किया गया है। मेगा सफाई अभियान के तहत अलग-अलग वार्डों में आयोजित सफाई अभियान में हिस्सा लिया, कचरा मुक्त दिल्ली जल्द ही एक वास्तविकता होगी।  अब समय आ गया है कि हम आने वाले वर्षों के लिए एक मिसाल कायम करें, ’आप’ के सभी पार्षद, विधायक और सफाई कर्मियों ने मिलकर आज से बड़ा सफाई अभियान शुरू किया है।

आप नेता पाठक ने बताया कि एमसीडी कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह देने के वादे को पूरा करने के बाद अब दिल्ली को साफ करने का वक्त आ गया है। सफाई अभियान पूरे 365 दिन चलेगा, पूरी दिल्ली में अभियान को लेकर 3 हजार टीमें बनाई गई हैं। दिल्ली में 50 गलियों के ऊपर एक टीम बनाई गई है जो सुबह गलियों का निरीक्षण करेंगी‌, गलियों में कूड़ा मिलने पर शिकायत कर तत्काल सफाई करवाई जाएगी। उपमहापौर आले मोहम्मद इकबाल ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने निगम चुनावों से पहले दिल्ली की जनता से जो वादे किए थे, आज हम एक-एक करके उन वादों पर खरा उतर रहे हैं। जिन वार्डों में आम आदमी पार्टी के पार्षद नहीं है, वहां पर भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सफाई अभियान में जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments