Tuesday, July 23, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयसीएम केजरीवाल अंदर रहकर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कर रहे अपने कर्तव्यों...

सीएम केजरीवाल अंदर रहकर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कर रहे अपने कर्तव्यों का निवर्हन : स्मृति ईरानी

  • प्रदेश कार्यालय में आयोजित वर्चुअल रैली को स्मृति ईरानी, श्याम जाजू एवं आदेश गुप्ता ने सम्बोधित किया
  • आज दिल्ली में जब निगमबोध घाट पर पार्थिव शरीरों के लिए लंबी कतारें देखने को मिल रही है तो मन विचलित होता है
  • मैं कोविड-19 के कारण मृत्यु को प्राप्त हुए दिवंगत आत्माओं के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं
  • बीमार लोगों के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करती हूं
  • दिल्ली भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जरूरत पड़ने पर आपकी सेवा के लिए उपस्थित होगा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा कार्यालय से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली जन-संवाद रैली को संबोधित किया और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष की तमाम उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के लोगों को संबोधित किया। वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने दिल्ल्ी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अपनी चारदीवारी से बाहर नहीं निकल रहे हैं वहीं दूसरी ओर कर्मठता का परिचय देते और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दिल्ली के सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली के अस्पतालों, क्वारंटीन सेंटरों, कोविड-19 हेल्थ केयर का दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी जी के आह्वान पर बिना किसी प्रशासनिक व्यवस्था के देश के सभी नागरिकों ने जनता कर्फ्यू का पालन किया। देश में कोई भी भूखा ना रहे इसी मंशा के साथ मोदी जी ने 80 करोड़ गरीबों व जरूरतमंद को 3 महीने के लिए मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया, 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में 3 महीनों तक हर माह 500 रुपए, 3 करोड़ गरीब वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, दिव्यांग जनों को 1000 रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि आज दिल्ली में जब निगमबोध घाट पर पार्थिव शरीरों के लिए लंबी कतारें देखने को मिल रही है तो मन विचलित होता है। मैं कोविड-19 के कारण मृत्यु को प्राप्त हुए दिवंगत आत्माओं के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। बीमार लोगों के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करती हूं। दिल्ली के लोगों को मैं आश्वस्त करना चाहूंगी कि दिल्ली भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जरूरत पड़ने पर आपकी सेवा के लिए उपस्थित होगा। दूसरे कार्यकाल में ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए गए जो देश की आजादी के समय से ही लंबित थे, मोदी जी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 एवं 35ए को हटाया गया और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना। मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म किया गया। करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान राम के जन्म स्थल अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया और अब मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। नागरिक संशोधन अधिनियम पास करके शरणार्थियों को भी भारत की नागरिकता दिलाने का प्रावधान किया गया।

दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि दिल्ली भाजपा के प्रदेश से लेकर बूथ स्तर के लगभग 26000 कार्यकर्ताओं के प्रयास और लगातार मेहनत से एक करोड़ से भी ज्यादा जरूरतमंद व गरीब लोगों को फूड पैकेट वितरित किए गए। 32 लाख से भी ज्यादा लोगों को सूखे राशन के पैकेट, 10 लाख से भी ज्यादा मास्क और लगभग 38 लाख सैनिटाइजर बोतल का वितरण किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री जनता को झूठा दिलासा देते आ रहे हैं कि वो हर परिस्थिति के लिए तैयार है। ऐसे संवेदनशील समय में भी केजरीवाल सरकार टेस्टिंग, मौत, एक्टिव मामलों के आंकड़ों को लेकर झूठ बोलती आई है। सभी राज्यों में रिकवरी रेट लगभग 45 से 50 प्रतिशत है जबकि दिल्ली में यहां मात्र 33 प्रतिशत है।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल को देखते हुए वर्चुअल रैली भारतीय राजनीति का सबसे अनूठा प्रयोग है, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए लोगों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस रैली से दिल्ली में करीब 3000 से ज्यादा वर्चुअल पॉइंट से लाखों लोग जुड़े हैं। अस्पतालों के जो दृश्य सामने आ रहे हैं वह इंसानियत को शर्मसार करने वाले हैं। कोविड-19 के मरीज लाशों के बीच रहकर इलाज करवाने को मजबूर हैं। समय रहते दिल्ली सरकार ने कोविड-19 संक्रमित मरीजों की टेस्टिंग और ट्रेसिंग नहीं की और अब बढ़ते मामले के साथ ही टेस्टिंग को भी कम कर दिया है। दिल्ली भाजपा द्वारा बड़े स्तर पर दिल्ली वालों को फेस कवर, सैनिटाइजर और आयुर्वेदिक काढ़ा की बोतल बांटी जाएगी, 10 लाख बोतल बांटने का लक्ष्य है, इसके साथ ही डॉक्टरों की एक टीम बनाई जा रही है जो हेल्थ हेल्पडेस्क के तौर पर काम करेगी।


दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित कर केंद्र सरकार ने वहां रहने वाले 40 लाख से भी ज्यादा लोगों का अपना घर होने का सपना साकार किया। दिल्ली में प्रदूषण की समस्या दूर करने के लिए ईस्टर्न व वेस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रेस बनवाया, जहां झुग्गी वहीं मकान योजना के तहत 700 झुग्गी कॉलोनी को पक्का मकान और हाउसहोल्ड इंडस्ट्रीज को सीलिंग से राहत देने के लिए नए नियम बनाए गए, धौला कुलां फ्लाईओवर, द्वारका एक्सप्रेस का काम शुरू हो गया है। रैली कार्यक्रम के संचालक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिये भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सामाजिक दूरी बनाते हुये जरूरतमंदों की सहायता कर रहा है।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को यह शपथ दिलाई कि वे स्थानीय उत्पादों को खरीदेंगे और उसका प्रचार प्रसार करेंगे और कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के अभियान को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर दिल्ली के सह प्रभारी तरुण चुघ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय मंत्री डॉ हर्ष वर्धन, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद मीनाक्षी लेखी, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद रमेश बिधूड़ी, हंसराज हंस प्रवेश साहिब सिंह, गौतम गंभीर, दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन व दिल्ली के विधायक भी इस रैली से जुड़े थे। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, महापौर एवं निगम नेता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments