Homeटेक्नोलॉजीकल होने वाली जनसंवाद वर्चुअल रैली को लेकर पद्मश्री सांसद हंसराज हंस...

कल होने वाली जनसंवाद वर्चुअल रैली को लेकर पद्मश्री सांसद हंसराज हंस ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

  • सामाजिक दूरी बनाए रखना व चेहरे को हमेशा ढके रखने को लेकर सभी कार्यकर्ताओ को विशेष ध्यान रखना है
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों ने देश में विकास की एक नई परिभाषा गढ़ी है

नई दिल्ली : मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी कल दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं को जन संवाद वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित करेंगी। उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में वर्चुअल रैली की तैयारियों को लेकर सांसद पदमश्री हंस राज हंस ने कार्यकर्ताओं को
दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना महामारी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। सामाजिक दूरी बनाए रखना व चेहरे को हमेशा ढके रखने को लेकर सभी कार्यकर्ताओ को विशेष ध्यान रखना चाहिए। कोरोना महामारी का प्रारूप बहुत बड़ा हो गया है, संक्रमण दुगनी तेजी से फैल रहा है ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को कुछ नियमों का पालन करते हुए अपने आप को सुरक्षित रखना है।

वर्चुअल रैली को लेकर अपने दोनों जिला अध्यक्षों व सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए पद्मश्री हंसराज हंस ने कहा की कल होने वाली वर्चुअल रैली के माध्यम से केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी को डिजिटल माध्यम से अपने अपने घरों पर रहकर सुनना है। इस रैली को सफल बनाने के लिए और अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है।

निम्नलिखित लिंक के माध्यम से सभी कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय नेता को सुन सकते हैं –

ttps://www.facebook.com/BJP4Delhi
https://twitter.com/BJP4Delhi
https://bit.ly/SmritiIraniDelhiJune13

पद्मश्री हंसराज हंस ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों ने देश में विकास की एक नई परिभाषा गढ़ी है। सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के साथ करने के उद्देश्य की पूर्ति मोदी जी की इच्छाशक्ति के कारण हो पाई है। हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर दिल्ली के प्रत्येक घर तक मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 − 3 =

Must Read