Thursday, March 28, 2024
Homeताजा खबरेंदिल्ली भाजपा 10 लाख काढ़े के पैकेट, 10 लाख सेनेटाइजर एवं 15...

दिल्ली भाजपा 10 लाख काढ़े के पैकेट, 10 लाख सेनेटाइजर एवं 15 लाख फेस मास्क का वितरण करेगी : आदेश गुप्ता

  • दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता सहित अन्य दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आज जनजागरण अभियान की शुरुआत की
  • जनजागरण अभियान के तहत “दो गज की दूरी, बहुत जरूरी“ संदेश के साथ काढ़े के पैकेट, मास्क व सैनिटाइजर वितरण अभियान की भी शुरुआत की गई
  • इस अभियान के तहत दिल्ली भाजपा 10 लाख काढ़े के पैकेट, 10 लाख सेनेटाइजर एवं 15 लाख फेस मास्क का वितरण करेगी
  • दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा आयुष मंत्रालय के दिशा निर्देश पर जड़ी-बूटी और औषधि तैयार किए गए काढ़े के 10 लाख पैकेट को जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किए जाएंगे
  • चिरायता, गिलोई, तुलसी, मुलेठी, काली मिर्च, सौंठ, दालचीनी, अजवाइन, सौंफ के मिश्रण से बने कांढ़े का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी
  • दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर समाज के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्रारंभ से ही दिल्ली के लोगों की सेवा में लगे हुए हैं: रामवीर सिंह बिधूड़ी


नई दिल्ली :
दिल्ली इस समय वैश्विक महामारी कोरोना के चपेट में है। दिल्ली के लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य के साथ आज सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए दिल्ली भाजपा ने 10 लाख काढ़े के पैकेट, 10 लाख सेनेटाइजर एवं 15 लाख फेस मास्क वितरण अभियान के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संदेश “दो गज की दूरी, बहुत जरूरी“ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनजागरण अभियान की शुरुआत की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंप, दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मोलड़बंद एक्सटेंशन, दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने नवीन शाहदरा, सांसद रमेश बिधूड़ी ने तुगलकाबाद गांव, सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने घंटाघर, विधायक विजेंद्र गुप्ता ने बी के दत्त कॉलोनी, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने शाहदरा, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने डिफेंस एनक्लेव, राजेश भाटिया ने राजेंद्र नगर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने अशोक नगर से इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर नई दिल्ली जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव, प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 
आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस के विस्तार को देखते हुए दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता सकारात्मक रूप से निरंतर दिल्ली के लोगों की सेवा कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा के 26000 से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं ने अपनी कर्मठता का परिचय देते हुए दिल्ली के गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच 1 करोड़ फूड पैकेट्स और 31 लाख सूखा राशन वितरण किया है। इसी क्रम में अब कोरोना के संक्रमण से दिल्ली के लोगों को बचाने के लिए जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई है जिसके तहत लोगों को डर और भय के माहौल से भी निकलने के लिए भी उन्हें जागरूक किया जाएगा। 


गुप्ता ने बताया कि दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा आयुष मंत्रालय के दिशा निर्देश से तैयार किए गए काढ़े के 10 लाख पैकेटस जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किए जाएंगे। कोरोना से बचाव के लिए लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होना जरूरी है इसलिए जड़ी-बूटी, औषधि से बने काढ़े का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि चिरायता, गिलोई, तुलसी, मुलेठी, काली मिर्च, सौंठ, दालचीनी, अजवाइन, सौंफ के मिश्रण से बने कांढ़े को 800 मि.ली. पानी में रात भर भिगोकर सुबह इसे 200 मि.ली. हो जाने तक उबालना है। पांच सदस्य का परिवार 40 मि.ली. प्रति व्यक्ति काढ़े का सेवन कर सकते हैं जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर समाज के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्रारंभ से ही दिल्ली के लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। अब दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के बीच काढ़ा, मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा। दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता पूरी सजगता और सतर्कता के साथ इस अभियान को सफल बनाने की ओर काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments