Thursday, March 28, 2024
HomeUncategorisedदिल्ली कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर अभियान के खिलाफ किया...

दिल्ली कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर अभियान के खिलाफ किया भाजपा के कन्द्रीय कार्यालय पर जोरदार प्रर्दशन

  • भाजपा रेहड़-पटरी पर बैठे गरीबों को बिना वैकल्पिक रोजगार दिए अवैध निर्माण के नाम पर बुलडोजर अभियान के तहत गरीब रेहड़ी-पटरी वालों उजाड़ा रहीं है-अनिल भारद्वाज
  • केन्द्र की भाजपा व दिल्ली की आप पार्टी की सरकारों की मिलीभगत से दिल्ली के गरीबों पर बुलडोजर की राजनीति की जा रही है-रमेश कुमार

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के दिशा निर्देश पर दिल्ली कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा शासित नगर निगम द्वारा गरीबों पर चलाए जा रहे नफरती बुलडोजर और उनके द्वारा किए जा रही तोड़-फोड़ अभियान के खिलाफ भाजपा के कन्द्रीय कार्यालय, डी.डी.यू मार्ग पर जोरदार प्रर्दशन किया। दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जैसे ही भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किया तो दिल्ली पुलिस द्वारा बेरीकेड़ लगा कर बीच में ही रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में भाजपा की बुलडोजर राजनीति के खिलाफ “अतिक्रमण तो बहाना है, गरीबों पर बुलडोजर चलाना है” , “बुलडोजर ने करी तबाही, जनता कर रही त्राही-त्राही” व “बुलडोजर का मचा बवाल, चुप क्यों मोदी केजरीवाल” आदि नारों से लिखे प्ले कार्ड भी थे।

आज के इस प्रर्दशन में पूर्व सांसद रमेश कुमार, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, डा. नरेश कुमार, पूर्व विधायक अमरीश सिंह गौतम, वीर सिंह धिंगान, जिला अध्यक्षों में विशाल मान, राजेश चौहान, विष्णुस्वरूप अग्रवाल, सतबरी शर्मा, विरेन्द्र कसाना, आदेश भाजद्वाज, एवोकेट दिनेश कुमार, धर्मपपाल चंदेला व चौ. जुबेर अहमद, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के वाईस चेयरमैन परवेज आलम, जे.एस.निऑल, हर्ष चौधरी, वीरेन्द्र शर्मा, व दिल्ली सोशल मीडिया के चेयरमैन राहुल शर्मा व सकड़ो की संख्या कांग्रेस कार्यकता आदि मौजूद थे।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि भाजपा गरीब विरोधी पार्टी है भाजपा पूरी तहर से भ्रष्ट्राचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा रेहड़-पटरी पर बैठे गरीबों को बिना वैकल्पिक रोजगार दिए अवैध निर्माण के नाम पर बुलडोजर अभियान के तहत गरीब रेहड़ी-पटरी वालों उजाड़ा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों के हकों की लड़ाई लडेगी और उन पर किसी भी प्रकार के अत्याचार को सहन नहीं करेगी।उन्होंने आप और भाजपा सरकार के नियत पे सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर क्यों पिछले 8सालों से रेहड़ी पटरी आजीविका संरक्षण कानून 2014 दिल्ली में लागू नही किया जा रहा है जिससे लाखों लोगों की आजीविका संकट में है।

अनिल भारद्वाज ने भाजपा से सवाल किया कि भाजपा द्वारा नफरत का बुलडोजर सिर्फ गरीबों पर ही क्यों चलाया जा रहा है? उन्होंने कहा कि 15 सालों से दिल्ली नगर निगम में भाजपा ने भ्रष्टाचार करके नगर निगम को कंगाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अवैध निर्माण और अतिक्रमण हुआ है तो पिछले 15 सालों से निगम मे भाजपा का शासन है, ऐसे में अधिकारियों की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाही होनी चाहिए। पूर्व सांसद रमेश कुमार ने कहा कि केन्द्र की भाजपा व दिल्ली की आप पार्टी की सरकारों की मिलीभगत से दिल्ली के गरीबों पर बुलडोजर की राजनीति की जा रही है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से सवाल किया कि जब अरविन्द अपने को दिल्ली का बेटा बताते है तो वें उस समय कहां गायब हो जाते है जब दिल्ली के गरीब मजूदरों के घरों व रोजगार पर भाजपा का बुलडोजर चलाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 सालों से भाजपा का शासन है, भाजपा ने भ्रष्टाचार करके निर्माणाधिन कार्यों को मंजूरी दी और अब उन सभी को अवैध घोषित कर बगैर प्रायर नोटिस व पूनर्वास की व्यवस्था किए उजाड़ा जा रहा है, जो भाजपा के भ्रष्टाचार में लिप्त होने व अमानवियता का परिचय देता है।

पूर्व विधायक व दलित नेता अमरिष गौतम व वीर सिंह धिंगान ने कहा कि भाजपा द्वारा किए जा रहे अवैध तोड़-फोड़ को दिल्ली कांग्रेस सहन नहीं करेगी और दिल्ली के गरीब और दलितों को उजड़ने नहीं देगी। उन्होंने दिल्ली के मुख्यंत्री अरविन्द केजरीवाल पर कताक्ष करते हुऐ कहा कि जब भाजपा दिल्ली के गरीबों पर अत्याचार करती है तो दिल्ली के मुख्यंत्री अरविन्द केजरीवाल मूक दर्शक बन कर सिर्फ तमाशा देखते रहते है, ऐसा प्रतित होता है कि अरविन्द केजरीवाल भाजपा की कठपुतली है। डा. नरेश कुमार ने कहा कि भाजपा पार्टी निर्दयी और तानाशाही पार्टी है, उसे गरीबों के दुखः सुख से कोई सरोकार नहीं है। तभी तो आज भाजपा पार्टी गरीब मजदूर व रेहड़ी-पटरी पर रहने वालों के घरों व रोजगर पर निर्दयता से बुलडोजर चला रहीं है। उन्होंने कहा कि शरीर को पिंघला देने वाली इस विषण गर्मी में गरीब लोगों के सर से छत छिन कर भाजपा ने अपने क्रूर होने व निर्दयता का सबूत दिया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की बुलड़ोजर राजनीति के खिलाफ अपना विरोध आगे भी जारी रखेगी और कांग्रेस पार्टी गरीबों के हितों के लिए इन विघटनकारी पार्टियों को उनके षडयन्त्रों में कभी कामयाब नहीं होने लेगी।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के वाईस चेयरमैन परवेज़ आलम ने दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोधिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोधिया दिल्ली के गरीबों की स्थिति पर घडियाली आसू बहाते हुऐ केवल नाममात्र के लिए भाजपा की बुलडोजर राजनीति के खिलाफ देश के गृहमंत्री को पत्र लिखते है। उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली में इतने दिनों से गरीबों पर भाजपा का बुलडोजर चलाया जा रहा है तबसे वें कहां थे?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments