Friday, July 26, 2024
Homeताजा खबरेंडॉ. योगानन्द शास्त्री के अनुभव से निश्चित तौर पर दिल्ली कांग्रेस को मिलेगी...

डॉ. योगानन्द शास्त्री के अनुभव से निश्चित तौर पर दिल्ली कांग्रेस को मिलेगी मजबूती : यादव

– एन.सी.पी. के राष्ट्रीय महामंत्री, निवर्तमान दिल्ली अध्यक्ष, दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डा0 योगानन्द कांग्रेस में शामिल हुए।

नई दिल्ली, 4 मई, 2024 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज कांग्रेस महासचिव, दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की मौजूदगी में एन.सी.पी. के राष्ट्रीय महामंत्री, निवर्तमान दिल्ली अध्यक्ष, दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डा0 योगानन्द ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। दीपक बाबरिया ने डॉ. योगानन्द शास्त्री को कांग्रेस पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट चेयरमैन अनिल भारद्वाज, इंटक के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अशोक सिंह भी उपस्थित थे। 

इस मौके पर भारी संख्या उनके साथ कार्यकर्ता भी मौजूद थे। देवेन्द्र यादव ने कहा कि डा0 योगानन्द शास्त्री दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं में से एक है, इनके कांग्रेस में वापसी होने पर दिल्ली का कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि डा0 शास्त्री के अनुभव से निश्चित तौर पर दिल्ली कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।  अनिल भारद्वाज ने सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments