Homeटेक्नोलॉजीदिल्ली सरकार सड़क दुर्घटना में पीड़ित के परिवार को 1 करोड़ रूपये...

दिल्ली सरकार सड़क दुर्घटना में पीड़ित के परिवार को 1 करोड़ रूपये का मुआवजा दें :  वीरेंद्र सचदेवा

मुख्यमंत्री केजरीवाल को अपनी सरकार के जी.टी.बी. अस्पताल की लापरवाही और उनकी फरिश्ते योजना की विफलता पर जवाब देना चाहिए, जिसके परिणामस्वरूप कल रात एक सड़क दुर्घटना के शिकार युवक की बिना इलाज मृत्यु हो गई- जीटीबी अस्पताल में सड़क दुर्घटना के शिकार युवक को ले जाने वाले पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी के साथ बदसलूकी करने वाले जीटीबी अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री, कार्रवाई के आदेश दें-वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली, 14 जनवरी 2023: दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बहुप्रचारित फरिश्ते योजना और अरविंद केजरीवाल सरकार के विश्वस्तरीय अस्पतालों के बड़े-बड़े दावों के बावजूद हम दिल्लीवासियों को कल रात शर्मसार होना पड़ा जब एक 32 साल के युवक को डॉक्टरों ने मरने के लिए छोड़ दिया। प्रतिष्ठित पद्मश्री सरदार जितेंद्र सिंह शंटी द्वारा जीटीबी अस्पताल ले जाने के बावजूद आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों ने न सिर्फ युवक का इमरजेंसी इलाज नही किया बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाज सेवा के लिए दुनिया भर में जाने माने पद्मश्री सरदार जितेंद्र सिंह शंटी के साथ भी बदसलूकी की।

सचदेवा ने कहा कि यह खेदजनक है कि सरदार जितेंद्र सिंह शंटी द्वारा बार-बार अनुरोध करने के बावजूद डॉक्टरों ने एक मरीज का इलाज करने से इनकार कर दिया, जिसको वीडियो में रिकॉर्ड किया गया है। यह दिल्ली सरकार के अस्पताल की विफलता का स्पष्ट मामला है और सीएम केजरीवाल को तुरंत घायल युवक के परिवार को 1 करोड़ रूपए का मुआवजा देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read