Saturday, July 27, 2024
Homeअंतराष्ट्रीय22 जनवरी को दिल्ली भी दिवाली मनाने के लिए है तैयार :...

22 जनवरी को दिल्ली भी दिवाली मनाने के लिए है तैयार : BJP

– प्रदेश भाजपा नेताओं ने कनॉट प्लेस में वितरित किए दीए – कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और पूरा देश राममय हुआ है : डॉ गुर्जर
– मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन करने को तैयार है दिल्ली

नई दिल्ली 20 JANUARY 2024 

आज सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में सिर्फ 22 जनवरी के शुभ मुहूर्त का इंतजार हो रहा है। 22 जनवरी को दिल्ली भी दिवाली मनाने के लिए तैयार है और इसके लिए हम धार्मिक स्थलों, मंदिरों की सफाई करने के साथ-साथ अपने घरों की भी सफाई कर उसे सजाने में लगे हुए हैं। दिल्ली भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के कनॉट प्लेस के मेट्रो स्टेशन के गेटों पर दीए वितरण कार्यक्रम के दौरान उक्त बातें कही। इस दौरान दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने यहां एकत्रित होकर भगवान श्री राम के भजन गाते हुए राम नाम की मेहंदी लगाई और 50 हजार दीए वितरित किए। कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश भाजपा की सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर एवं दिल्ली भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने उपस्थित महिलाओं और बुजुर्गों को दीए वितरित किए। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा ऋचा पांडेय मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष योगिता सिंह एवं लता गुप्ता, महिला मोर्चा की महामंत्री सरिता तोमर, प्रियल भारद्वाज और वैशाली पोद्दार सहित अन्य महिला मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुईं।

सचदेवा ने कहा दिल्ली आज सजधज कर 22 जनवरी को विशेष दिवाली मनाने को तैयार है और दिल्ली के हर वर्ग के लोग मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन करने को तैयार हैं। सचदेवा ने कहा कि 22 जनवरी के दिन के लिए हम सब ने भी संघर्ष किया है पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह शुभ समय आया है और इसलिए हम सब के अंदर उत्साह है। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह यह सुनिश्चित करें कि जिस तरह दिवाली पर हम खुशियाँ बांटते हैं ऐसे ही इस श्री राम उत्सव में भी घर घर खुशियां बांटें।

डॉ अलका गुर्जर ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और पूरा देश राममय हुआ है। दिल्ली के अंदर भी हर वर्ग अपने स्तर से तैयारियों में जुटा हुआ है। चाहे मंदिरों की सफाई हो या उसे सजाना हो, बहने भी अपने-अपने घरों को सजाने में लगी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जो राम नाम पर भी राजनीति कर रही है। यह वही लोग हैं जब देश में कोरोना की पहली वैक्सीन आई थी तो उन्होंने इसे मोदी वैक्सीन बता दिया था। वहीं, ऋचा पांडेय मिश्रा ने बताया कि कनॉट प्लेस के सात मेट्रो गेटों पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दीए बांटे और साथ ही राम नाम की मेहंदी लगाई। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को लेकर महिलाओं के बीच उत्साह सबसे ज्यादा है और इसलिए आज 50 हजार दीए बांटे गए ताकि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सभी बहनें अपने घरों को सजाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments