Tuesday, July 23, 2024
Homeताजा खबरेंदिल्ली नगर निगम ने स्वच्छता और शिक्षा क्षेत्र पर केंद्रित किया अपना...

दिल्ली नगर निगम ने स्वच्छता और शिक्षा क्षेत्र पर केंद्रित किया अपना बजट

  • वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 15,276 करोड़ रुपये के बजट अनुमान को दिया अंतिम रूप


नई दिल्ली, 21 जुलाई, 2022 : दिल्ली नगर निगम ने एकीकरण के बाद वित्त वर्ष 2022-23 के 15276 करोड़ रूपये के बजट अनुमान को जारी कर दिया है। बजट अनुमान दिल्लीवासियों को बेहतर नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए शिक्षा और स्वच्छता पर केंद्रित हैं। दिल्ली नगर निगम द्वारा बजट अनुमानों को अंतिम रूप देने से पूर्व संपत्ति कर, सामान्य व्यापार लाइसेंस शुल्क, स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस शुल्क जैसे विभिन्न करों की असमान दरों को सुव्यवस्थित कर एकरूप बनाया गया है।

वर्ष 2022-23 के बजट अनुमानों में स्वच्छता के लिए अधिकतम 27.19 प्रतिशत अर्थात 4153.28 करोड़ रूपये, शिक्षा के लिए 17.23 प्रतिशत यानी रु 2632.78 करोड़ रुपये, सामान्य प्रशासन के लिए 21.11 प्रतिशत यानी 3225.35 करोड़ रुपये, लोक निर्माण और स्ट्रीट लाइटिंग के लिए 11.34 प्रतिशत यानी 1732.15 करोड़ रुपये और सार्वजनिक स्वास्थ्य और चिकित्सा राहत के लिए 10.28 प्रतिशत यानी 1570.25 करोड़ रुपये आदि।

दिल्ली नगर निगम नागरिकों के लिए ई-गवर्नेंस प्रणाली को और सुदृढ़ करने के लिए कार्य कर रही है ताकि नागरिकों को बेहतर त्वरित, जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासन के साथ किसी भी समय कहीं भी सेवाओं प्राप्त हो सके। इसके अलावा दिल्ली नगर निगम कर योग्य संपत्तियों को संपत्ति कर के दायरे में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और दिल्लीवासियों को सर्वाेत्तम नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर होने के लिए राजस्व स्रोतों को बढ़ा रहा है। इसके साथ ही नागरिकों के लिए विस्तृत ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम बनाया जाएगा जहां से उन्हें, शिष्टाचार, पारदर्शिता, भ्रष्टाचार से मुक्ति आदि जैसे मापदंडों पर सेवा के वितरण को रेट करने का अवसर मिलेगा। निगम द्वारा एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments