Thursday, March 28, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयDU : नीरज चोपड़ा दिखाएंगे "रन फॉर डीयू" को झंडी

DU : नीरज चोपड़ा दिखाएंगे “रन फॉर डीयू” को झंडी

कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडाकी उपस्थिति में डीयू में आयोजित होगी शताब्दी दौड़

नई दिल्ली, 17 नवंबर 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 18 नवंबर को”रन फॉर डीयू” के नारे के तहत एक शताब्दी दौड़ (सेंटेनरी रन) का आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी के 75वर्ष और अपनी अकादमिक उत्कृष्टता के गौरवशाली 100वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा इस दौड़ का आयोजन शुक्रवार,18 नवंबर को सुबह आठ बजे किया जाएगा। जनजातीय मामलों के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे और शिक्षा पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष विवेक ठाकुर विशिष्ट अतिथि होंगे।

यूथ आइकॉन, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड से इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. योगेश सिंहकरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी आंदोलनफिट इंडिया मूवमेंट के तहत भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के सहयोग से आयोजित इस दौड़ का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय साउथ कैंपस के निदेशक प्रो.प्रकाश सिंह के निर्देशन में किया जाएगा। शताब्दी दौड़ के लिए भारी संख्या में दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और पूर्व छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। इस दौड़ में लगभग 50 विकलांग विद्यार्थी भी भाग लेंगे जिनके लिए एक विशेष रन सर्किट तैयार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments