Thursday, March 28, 2024
Homeताजा खबरेंटिकट बंटवारे के नाम पर करोड़ों रुपये की उगाही और भ्रष्टाचार में...

टिकट बंटवारे के नाम पर करोड़ों रुपये की उगाही और भ्रष्टाचार में AAP की वास्तविकता को दिल्ली की अदालत में लेकर जाऐंगे : कांग्रेस

निगम टिकट बिकवाली में आम आदमी पार्टी विधायक अखिलेश त्रिपाठी और राजेश गुप्ता को ए.सी.बी. कब गिरफ्तार करेगी। – चौ0 अनिल कुमार

नई दिल्ली, 16 नवम्बर, 2022 : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार कोई नई बात नही है, भ्रष्टाचार के चलते निगम चुनावों में टिकटों की बोली के सौदे का खुलासा होने के बाद ए.सी.बी. जल्द ही मॉडल टाउन विधायक अखिलेश त्रिपाठी और वजीरपुर के विधायक राजेश गुप्ता को गिरफ्तार करेगी, क्योंकि इन पर एफ.आई.आर. भी दर्ज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि निगम चुनावों में टिकट बिकवाली के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने मॉडल टाउन के विधायक के पी.ए. सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 33 लाख की बरामदगी की गई। केजरीवाल के संरक्षण में निगम चुनावों के लिए मोटी बोली लगाने वालों को ही टिकट दिया गया है, जिसमें एक वार्ड का टिकट 90 लाख रुपये तक में बेचने का आरोप साबित भी हुए है, जबकि अखिलेश त्रिपाठी पर 35 लाख रुपये लेने और राजेश गुप्ता पर 20 लाख रुपये एडवांस लेने का आरोप है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा केजरीवाल सहित कैबिनेट के 80 मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने के बाद जांच की मांग करती आ रही है। हम भाजपा और आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली नगर निगम में किए गए भ्रष्टाचार को दिल्ली जनता के सामने लाऐंगे, जिसका फैसला दिल्ली की जनता करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली को प्रदूषित करने वाले अरविन्द केजरीवाल आज अपने भ्रष्टाचार पर पूरी तरह मौन क्यों है। उन्होंने कहा कि निगम चुनावों में दिल्ली में भ्रष्टाचार, कूड़े का सफाया और प्रदूषण मुक्त दिल्ली के मुद्दें पर चुनाव लड़ रहे है जिसके बाद हम दिल्ली को ‘‘मेरी चमकती दिल्ली’’ बनाऐंगे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली का इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य व्यवस्था, विकास,  पर्यावरण और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है, जिसके लिए केजरीवाल सरकार और भाजपा दोनो बराबर के जिम्मेदार है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर चुके अरविन्द केजरीवाल दिल्ली छोड़ गुजरात चुनाव के प्रचार में व्यस्त है क्योंकि निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी निचले पायदान पर पहुच गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी निगम चुनावों में भाजपा के 15 वर्षों के चहुमुखी भ्रष्टाचार और केजरीवाल के 8 वर्षों के भ्रष्ट शासन की खामियों को दिल्लीवासियों के समक्ष उजागर करेंगे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली के बड़े मुद्दों प्रदूषण, साफ-सफाई, महंगाई, बेरोजगारी और दलित-अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार, नफरत को भी दिल्ली की जनता के सामने लाऐंगे। उन्होंने कहा कि निगम परिसीमन में दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों की अनदेखी करने वाली भाजपा और आम आदमी पार्टी की वास्तविक चरित्र को भी कांग्रेस पार्टी उजागर करेगी। हम जनता की अदालत में जाऐंगे जिसका फैसला निगम चुनाव में दिल्ली की जनता करेगी क्योंकि जनता सर्वोपरि है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments