Saturday, July 27, 2024
Homeताजा खबरेंसुषमा स्वराज की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

सुषमा स्वराज की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

– 14 फरवरी को माँ की जन्म जयंती एनडीएमसी कामकाजी महिला आवास में मनाई गई

नई दिल्ली, फरवरी  

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सदस्य विशाखा शैलानी ने बुधवार को श्रद्धेय सुषमा स्वराज की जन्म जयंती पर उनकी पुत्री बांसुरी स्वराज के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। बांसुरी स्वराज ने अपनी माँ के चित्र पर दीप प्रज्वलित जय श्री राम के उद्घोष के साथ कहा कि माँ की यह 2024 की जन्म जयंती विशेष है और हमेशा याद रहेगी क्योंकि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्रतिष्ठा की है और 14 फरवरी को माँ की जन्म जयंती एनडीएमसी कामकाजी महिला आवास में मनाई गई।

  एनडीएमसी सदस्य शैलानी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और लोकसेवा के क्षेत्र में श्रद्धेय सुषमा स्वराज ने अपने अतुलनीय योगदान के लिए सदैव हमारे दिलों में जगह बनाई है। उनकी सोच और कर्मठता ने हमें अनेक महत्वपूर्ण दिशाएं दिखाई हैं और उनके साथी राजनेताओं के लिए वे हमेशा एक प्रेरणास्त्रोत रही हैं। इस अवसर पर, कामकाजी महिला आवास, लक्ष्मीबाई नगर, नई दिल्ली में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया था, जहां शैलानी, बांसुरी स्वराज, एनडीएमसी सदस्य गिरीश सचदेवा, निदेशक अलका बिजलानी एवं राम नारायण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम पाठक आदि ने श्रद्धेय सुषमा स्वराज के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments