Thursday, March 28, 2024
Homeताजा खबरेंएंबुलेंस नहीं मिली तो खुद पहुंच गए पीड़ित महिला की मदद करने

एंबुलेंस नहीं मिली तो खुद पहुंच गए पीड़ित महिला की मदद करने

  • फोन पर मिली जानकारी के बाद पहुंचाया अस्पताल

हरिभूमि न्यूज नई दिल्ली

कोरोना वायरस महामारी के चलते जारी लाॅकडाउन में जरूरतमंद महिलाओं को भी दिल्ली सरकार की एंबुलेंस सेवा आसानी से नहीं मिल पा रही हैं। ऐसी की एक जरूरी काॅल बुधवार की सुबह सामाजिक कार्यकर्ता व अशोक विहार, फेस-2 की आदर्श रामलीला कमेटी के प्रचार अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह को मिली। मीडिया में किसी जानकार ने प्रवीन कुमार को फोन पर सूचित कर बताया कि बुराड़ी के अमृत विहार में एक महिला को प्रसव पीड़ा है। उसको अस्पताल जाने के लिए कोई साधन आदि नहीं मिल पा रहा है। एंबुलेंस के लिए भी काफी देर से काॅल कर प्रयास किया लेकिन नंबर नहीं लग पाया। पीड़ित महिला को कोई टैक्सी नहीं मिल रही है। मदद की बहुत जरूरत है क्या आप मदद करेंगे, तो प्रवीण कुमार बिना विलंब किए तुरंत अपरिचित पीड़ित महिला को अपने वाहन से हिंदुराव अस्पताल छोड़कर आए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के आपातकाल प्रवेश द्वार के पास काफी मरीज और उनके परिवार के लोग नजर आये जिनके पास पास मास्क नहीं था, उनको मास्क भी बांटे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments